अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत की, जानिए क्या है यह मुहिम
नई दिल्ली, 13 अगस्त। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज देशभर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत की। स्वंतत्रता दिवस के कार्यक्रम के जश्न के तौर पर इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है। इस महोत्सव के तहत सरकार ने कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला लिया है जोकि 2 अक्टूबर तक चलेगा। अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों से 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाने का सरकार ने फैसला लिया है।
Recommended Video

हर शहर, जिले, गांव के लोगों तक पहुंचने की कोशिश
आने वाले महीनों में 744 जिलों के सभी 75 गांवों और देश के 30 हजार शैक्षणिक संस्थान में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मुहिम के तहत 7.50 करोड़ युवा और नागरिक जुड़ेंगे और इस रन में हिस्सा लेंगे। अनुराग ठाकुर ने हर किसी से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में हिस्सा लें और इस अभियान को आम लोगों का अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं, लिहाजा हमे संकल्प लेना होगा कि हम फिट रहेंगे और देश को स्वस्थ्य बनाएंगे क्योंकि फिट और स्वस्थ्य इंडिया ही मजबूत इंडिया बना सकता है।
देश के जवान भी ले रहे हैं हिस्सा
अनुराग ठाकुर के साथ केंद्रीय राज्य खेल मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने भी इस कार्यक्रम के लॉन्च में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, रेलवे, नेहरु युवा केंद्र संगठन, आईटीबीपी, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, सशस्त्र सीमा बल के जवान देश के अलग-अलग हिस्सों से भाग ले रहे हैं।
क्या है फिट इंडिया रन
फिट इंडिया रन की शुरुआत पिछले साल 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच हुई थी। इस अभियान के तहत आम लोग और अलग-अलग संस्थाओं के लोगों ने खुद को इस रन के लिए रजिस्टर कराया था। लोगों ने फिट इंडिया पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और इस मुहिम में शामिल हुए थे। इस मुहिम में शामिल होने वालों को एक सर्टिफिकेट दिया गया था। आधिकारिक रिलीज के अनुसार पांच करोड़ से अधिक लोगों ने इस मुहिम में हिस्सा लिया और 2020 में 19 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की।
आप भी ले सकते हैं हिस्सा
इस साल भी लोग फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आपको फिट इंडिया के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको इस लिंक https://fitindia.gov.in/freedom-run-2.0पर जाना होगा। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर 29 अगस्त को की थी और लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की कोशिश की। इस अभियान का लक्ष्य है कि लोगों की जीवनचर्या में बदलाव आए और लोग स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित हों।
लोगों से लिया गया संकल्प
इस अभियान के जरिए सरकार ने लोगों को फिटनेस एक्टिविटी के लिए प्रेरित किया, लोगों को दौड़ने, दैनिक जीवनचर्या में खेल को शामिल करने, मोटापे, थकान, तनाव, चिंता, बीमारी आदि से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई कि आप लोग संकल्प लें कि हर रोज 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी के लिए देंगे। इस दौरान लोगों से फिटनेस शपथ भी ली गई।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications