'जिन्हें कहीं मंच नहीं मिलता, वे IFFI पहुंचते हैं', गोवा फिल्म फेस्टिवल ओपनिंग सेरेमनी में बोले अनुराग ठाकुर
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 53वां समारोह रविवार यानी आज से गोवा में शुरू हो गया। समारोह के ओपनिंग सेरेमनी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 53वां समारोह रविवार यानी आज से गोवा में शुरू हो गया। समारोह के ओपनिंग सेरेमनी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा और अन्य को जिन्हें कहीं और मंच नहीं मिल पाता है, वे गोवा के आईएफएफआई में पहुंचते हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए वे दुनिया के कोने-कोने में पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह फिल्म समारोह खरीदारों के लिए एक बाजार भी है।

बता दें कि यह फिल्म महोत्सव 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह में इस बार 79 देशों से 280 फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही इस फेस्टिवल में हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आईएफएफआई को कंटेंट क्रिएशन, फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनाने का है।
गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि चिरंजीवी ने अपने करीब चार दशक के करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
ओपनिंग सेरेमनी में अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी, मनोज बायपेयी, सुनील शेट्टी, वरुण धवन और सारा अली खान खान जैसे चर्चित सितारे शिरकत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Himachal Elections 2022: अनुराग ठाकुर के गृह जनपद में दांव पर लगी BJP की प्रतिष्ठा












Click it and Unblock the Notifications