'पाकिस्तान प्रेमी है कांग्रेस', पीएम मोदी की फोटो शेयर करने पर भड़की भाजपा, सुनाई खरी-खरी
Anurag Thakur on Congress: पहलगाम हमले के बीच कांग्रेस के एक पोस्ट से भारत की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयान पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का गंभीर आरोप लगाया है।

Anurag Thakur on Congress: BJP नेता अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस और उनके नेताओं की क्या मजबूरी है कि उन्हें पाकिस्तान की भाषा बोलनी पड़ रही है? क्या उन्हें भारत के खिलाफ हुए आतंकी हमलों में निर्दोष नागरिकों का खून नजर नहीं आता? आखिर कांग्रेस बार-बार पाकिस्तान का बचाव क्यों कर रही है?"
यह बयान कांग्रेस के उस पोस्ट की प्रतिक्रिया के रुप में आया है जिसमें कांग्रेस एक प्रतीकात्मक फोटो शेयर किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज के बयान पर भी अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है।
भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज पर भी सीधा हमला करते हुए कहा, "सैफुद्दीन सोज पाकिस्तान के उस बयान का समर्थन कर रहे हैं जिसमें वह कह रहा है कि उसका हमले में कोई हाथ नहीं है। क्या अब हमें पाकिस्तान की सफाई पर यकीन करना चाहिए? क्या अब कांग्रेस इस्लामाबाद की जुबान बोलने लगी है?"
Anurag Thakur on Congress news: कांग्रेस है 'पाकिस्तान प्रेमी', अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हर उस अवसर पर सवाल खड़ा करती है जब भारत की सेना पाकिस्तान को जवाब देती है। उन्होंने कहा, "जब हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। और अब, जब देश एक और आतंकी हमले से जूझ रहा है, कांग्रेस फिर से वही कर रही है - भारत पर सवाल और पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति।"
भाजपा नेता ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस की 'पाकिस्तान प्रेम' की मानसिकता सामने आई है। कांग्रेस के कई नेता समय-समय पर ऐसे बयान देते आए हैं जो भारत की बजाय पाकिस्तान के हित में जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व इन बयानों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता? क्या ये बयान पार्टी की सोच का हिस्सा हैं?












Click it and Unblock the Notifications