पायल ने लगाए अनुराग पर गंदे आरोप तो सपोर्ट में उतरी पहली पत्नी, कहा-इससे घटिया कुछ नहीं हो सकता
नई दिल्ली। मशहूर फिल्मफेमकर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अनुराग कश्यप लगातार लोगों के निशाने पर हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर काफी लोग अनुराग को ट्रोल भी कर रहे हैं लेकिन अनुराग के सपोर्ट में आवाज उठाई हैं उनकी एक्स वाइफ आरती बजाज ने, उन्होंने अनुराग को सपोर्ट करते हुए पायल घोष को भी आड़े हाथों लिया है।

अनुराग कश्यप पर लगे आरोप पर खुलकर बोलीं पूर्व पत्नी
आरती बजाज ने अनुराग कश्यप के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्वीट किया है कि मैं पहली पत्नी हूं, अनुराग कश्यप आप एक रॉकस्टार हैं, महिलाओं को हमेशा की तरह सशक्त करते रहो और उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह बनाते रहो, मैं यह सब कुछ हमारी बेटी के लिए देखती हूं, यहां कोई ईमानदारी नहीं है और दुनिया हारे हुए और बिना दिमाग वाले लागों से भर गई है, जो किसी भी ऐसे इंसान के खून के प्यासे हो गए हैं जो आवाज उठाता है।'
Recommended Video

यह अब तक कि सबसे घटिया हरकत है: आरती
आरती ने आगे लिखा है कि 'नफरत करने में लगने वाली ऊर्जा अगर लोग किसी अच्छे काम में लगाएं तो दुनिया एक बेहतर बन सकती हैं लेकिन मैंने अभी तक जो देखा है, यह अब तक कि सबसे घटिया हरकत है, पहले मुझे इस पर गुस्सा आया और फिर मैं जोर से हंसी क्योंकि यह इससे ज्यादा बनाया हुआ नहीं हो सकता है, मुझे माफ करना कि आपको इससे गुजरना पड़ रहा है, यही इनका स्तर है, आप अपनी आवाज का इस्तेमाल करते रहो, हमसब आपसे प्यार करते हैं। मालूम हो आरती बजाज, अनुराग की पहली पत्नी हैं, जिनसे तलाक लेने के बाद अनुराग ने काल्कि कोचलिन से शादी की थी लेकिन थोड़े दिन बाद दोनों अलग हो गए।

आरती और अनुराग को शादी से एक बेटी है...
आरती और अनुराग को शादी से एक बेटी है, मालूम हो कि पायल के यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने ट्वीट किया था कि क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में, चलो कोई नहीं, मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया, थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम, बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।
'पता नहीं कहां कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं'
अनुराग कश्यप ने रिएक्शन देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है । बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा । यह भी पता है कि पता नहीं कहां कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं, इंतजार है ।
'मैडम दो शादियां की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंजूर'
बाक़ी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी कबूलता हूं । चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस , अकेले में या जनता के बीच।

अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग पर लगाए हैं यौन शोषण का आरोप
मालूम हो कि अभिनेत्री पायल घोष ने कहा है कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ गंदी हरकतें की थी, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है, अपनी पोस्ट में पायल ने लिखा था कि अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया था, पीएम नरेंद्र मोदी जी, प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को, मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है, प्लीज मदद कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications