अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर अनुराग कश्यप का जवाब, बोले- फर्क 19-20 का नहीं, आप...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अमिताभ बच्चन का ऐसा ही एक ट्वीट वायरल हो रहा है जो उन्होंने न्यू ईयर को लेकर किया था। वहीं, बिग बी के इस ट्वीट पर बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी प्रतिक्रिया दी है। जबकि अमिताभ बच्चन के इस न्यू ईयर वाले ट्वीट पर ढेरों रिएक्शन भी आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था, 'नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी है, ज़्यादा परेशान होने की बात नहीं है , बस ....19-20 (उन्नीस-बीस) का ही फर्क है।' अमिताभ का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जबकि ट्विटर यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। इसी बीच बिग बी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने प्रतिक्रिया दी। अनुराग कश्यप ने बिग बी के ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, 'इस बार फर्क उन्नीस-बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है।'

बिग बी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप का रिप्लाई

अनुराग कश्यप ने आगे लिखा, 'फिलहाल, आप कृपया अपनी सेहत का खयाल रखें। अपने हिस्से का आपने 70 के दशक में ही कर दिया था , तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले कर घूम रहे हैं। इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल....हम भी देखेंगे।' अनुराग कश्यप इन दिनों संशोधित नागरिकता कानून का जमकर विरोध करते नजर आ रहे हैं। वे पहले भी कई मौकों पर केंद्र सरकार के खिलाफ ट्वीट करते रहे हैं।

अनुराग के इमरजेंसी वाले ट्वीट पर मचा था बवाल

अनुराग के इमरजेंसी वाले ट्वीट पर मचा था बवाल

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदलों के भारत बंद का यूपी में समाजवादी पार्टी और कई मुस्लिम संगठनों ने समर्थन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी गई थी। डीजीपी ओपी सिंह ने इस बाबत कहा था कि पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के मद्देनजर किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। यूपी डीजीपी के इस ट्वीट पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। यूपी डीजीपी के ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने लिखा, 'दोबारा इमरजेंसी आ गई है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+