अनुराग बसु को Kangana Ranaut में दिखाई देती है दो पर्सनालिटी, जानिए क्यों कहा ऐसा

नई दिल्ली। Bollywood Actress Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने ट्वीट और बयानों को लेकर चर्चा में हैं। कंगना रनौत की डेब्यू फिल्म को डायरेक्ट करने वाले बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु (Anurag Basu) ने एक्ट्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनुराग बसु ने कहा कि उन्हें दो-दो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) दिखाई देती हैं। अब उनसे पुराने दिनों जैसी मुलाकात नहीं होती। अनुराग बसु के मुताबिक वह कंगना रनौत द्वारा विकसित किए गए सार्वजनिक व्यक्तित्व को समझ नहीं पा रहे हैं।

14 साल पहले किया था बॉलीवुड में डेब्यू

14 साल पहले किया था बॉलीवुड में डेब्यू

बता दें कि 14 साल पहले फिल्म 'गैंगस्टर' (Gangster) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, दिलचस्प बात यह है कि कंगना की इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में कंगना की एक्टिंग से अनुराग भी काफी प्रभावित हुए थे। कंगना और अनुराग (Kangana and Anurag) की दोस्ती तो काफी पुरानी है लेकिन अब उनके बीच मुलाकात सिर्फ काम के सिलसिले से होती है। अब इतने सालों बाद अनुराग बसु ने कंगना को लेकर बड़ी बातें कही हैं।

कंगना अब पहले वाली कंगना नहीं रहीं: अनुराग

कंगना अब पहले वाली कंगना नहीं रहीं: अनुराग

एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत को लेकर अनुराग ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। अनुराग का मानना है कि कंगना रनौत में अब काफी बदलाव आ चुका है। उनके अंदर दो-दो पर्सनालिटी दिखाई देती हैं। अनुराग ने कहा, मैं और कंगना अब बहुत कम मिलते हैं। लेकिन जब भी हम पब्लिक में कही मिलते हैं तो वहां वह एकदम अलग होती हैं। कंगना अब वो कंगना नहीं रहीं जिन्हें में जानता हूं, मुझे लगता है कि दो कंगना है। दूसरी वाली को तो मैं भी नहीं समझ पा रहा हूं।

'गैंगस्टर' के लिए कंगना थी पहली पसंद

'गैंगस्टर' के लिए कंगना थी पहली पसंद

फिल्म गैंगस्टर के दिनों को याद करते हुए अनुराग ने कहा कि उस फिल्म के लिए 20 से 25 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था लेकिन मेरे दिमाग में सिर्फ कंगना का चेहरा अटक गया था। उनके अंदर कुछ यूनीक था। अनुराग ने कहा, कंगना को शुरुआत में बहुत गाइडेंस की जरूरत पड़ती थी लेकिन वह जल्दी सीखने वालों में से हैं। मैंने शूटिंग के दौरान उनकी ग्रोथ देखी है, उनके बारे में बहुत कुछ ऑर्गेनिक था, बहुत ताजा, बहुत नया। अब कंगना में बहुत से बदलाव आ गए हैं।

इस साल कई विवादों से रहा कंगना का नाता

इस साल कई विवादों से रहा कंगना का नाता

बता दें कि इस साल कंगना रनौत ने अपने ट्वीट से काफी सुर्खियां बटोरी हैं, महाराष्ट्र सरकार से चल रहे उनके विवाद ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस साल कंगना ने लगभग उन सभी को घेरा जिनके साथ उन्होंने काम किया था। कंगना के साथ विवादों में ऋतिक रोशन, करण जौहर और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का नाम जुड़ चुका है। बता दें कि हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद, बॉलीवुड में ड्रग्स के सेवन को लेकर कई बार टिप्पणी कर चुकी हैं।

Recommended Video

    Kangana Ranaut का दिखा शायराना अंदाज, बोली-मेरी राख को गंगा में मत बहाना | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Photos: कंगना रनौत ने मां के जन्मदिन पर लिखा खास मैसेज, गिफ्ट के लिए पूछा तो मिला दिल छू लेने वाला जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+