Photos: कंगना रनौत ने मां के जन्मदिन पर लिखा खास मैसेज, गिफ्ट के लिए पूछा तो मिला दिल छू लेने वाला जवाब
Photos: कंगना रनौत ने मां के जन्मदिन पर लिखा खास मैसेज, गिफ्ट के लिए पूछा तो मिला दिल छू लेने वाला जवाब
Kangana Ranaut Tweet for mother on her birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मां का आज शनिवार (26 दिसंबर) को जन्मदिन है। कंगना रनौत ने बेहद प्यारा मैसेज कर अपने मां को जन्म दिन की बधाई दी है। मां के जन्मदिन पर कंगना ने सिर्फ खास मैसेज ही नहीं लिखा है बल्कि अपनी मां के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। कंगना ने इसके अलावा दो अन्य तस्वीर भी शेयर की है, एक तस्वीर में कंगना के माता-पिता हैं और दूसरे में कंगना की मां के साथ उनकी भाभी दिखाई दे रही हैं। आइए जानें कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में मां के जन्मदिन के लिए क्या लिखा है।

कंगना ने बताया, मां से गिफ्ट के लिए पूछा तो क्या मिला जवाब
कंगना रनौत ने अपनी मां के जन्मदिन पर ट्वीट कर लिखा, हमारे जन्मदिन के लिए वह (मां) अक्सर सुबह जल्दी उठ जाती थीं और कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाती थीं, पूजा रखती थीं, अपनी शादी के गहने पहनती थीं और हमेशा उस दिन अपने आसपास हंसी-मजाक वाला माहौल रखती थी, गाने गुनगुनाती जैसे उनके शरीर में कोई भार ही नहीं है। अब जब उनके जन्मदिन पर मैंने पूछा किया हम क्या कर सकते हैं तो उन्होंने कहा- मैं मां हूं बच्चा नहीं। हैपी बर्थडे मां।''

सोशल मीडिया पर अक्सर कंगना मां के बारे में करती हैं पोस्ट
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने जब से एंट्री की है वो अपने परिवार और खासकर अपनी मां के बारे में अक्सर पोस्ट किया करती हैं। कंगना अपनी मां के बेहद करीब हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम ट्विटर पर कई अपनी मां के साथ कई पोस्ट शेयर किए हैं। जिसमें कुछ तस्वीरें वायरल भी हुई थीं। कंगना ने अपने बालों में मां से तेल लगवाने वाली तस्वीर लॉकडाउन में शेयर की थी, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। उसके अलावा एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें कंगना की मां चूल्हे पर मक्के की रोटी बना रही थीं।

कंगना रनौत की तीन फिल्में होनी है रिलीज
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कंगना रनौत की तीन बड़ी फिल्म आने वाले सालों में रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। ये फिल्म स्व. जयललिता की बॉयोपिक है। इसके अलावा कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' की शूटिंग भी जल्द शुरू करने वाली हैं। 'तेजस' में कंगना रनौत भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट का किरदार निभाने वाली हैं तो वहीं 'धाकड़' में वो एक जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications