'पति- पत्नी एक दूसरे को नहीं घूरेंगे तो...', अब Shaadi.com के फाउंडर ने 90 Hour Work वाले बयान पर ली चुटकी

लार्सन एंड टूब्रो प्रमुख एसएन सुब्रमण्यन (SN Subramanian) की सप्ताह में 90 घंटे कार्य (90 Hour Work Week) वाली टिप्पणी को लेकर कई उद्योगपतियों, व्यवसायियों ने नाराजगी जताई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ आनंद महिंद्रा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के बाद अब शादी डॉट काम (Shaadi.com) के संस्थापक व शार्क टैंड जज अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने एसएन सुब्रमण्यन के बयान पर चुटकी है। उन्होंने एलएंडटी चीफ पर मजाकिया टिप्पणी, जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की भरमार आ गई।

शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन के लंबे कामकाजी घंटों के बयान पर उठे विवाद पर चुटकी ली है। एक्स पर एक पोस्ट में Shaadi.com के संस्थापक मित्तल ने कहा, "लेकिन सर, अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की तरफ नहीं देखेंगे तो हम दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश कैसे बने रहेंगे।"

Anupam Mittal and his wife

एलएंडटी चीफ के बयान पर विवाद
एसएन सुब्रमण्यन ने कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद उद्योगपतियों ओर प्रोफेशनल्स के बीच बहस छिड़ गई। दरअसल, सुब्रमण्यन ने 90 घंटे के कार्य सप्ताह की वकालत की वकालत की। उन्होंनेकहा, "तुम घर बैठे क्या करते हो? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर कर देख सकते हैं? पत्नियाँ कब तक अपने पतियों को घूरती रह सकती हैं? कार्यालय जाओ और काम शुरू करो।"

सुब्रमण्यन के इस बयान पर कई उद्योगपतियों, बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं ने प्रतिक्रिया दी। रविवार को शादी डॉट काम के संस्थापक अनुपम ने मित्तल ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एसएन सुब्रमण्यन के बयान का जिक्र करते हुए लिखा, "...लेकिन सर, अगर पति-पत्नी एक-दूसरे की तरफ नहीं देखेंगे तो हम दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश कैसे बने रहेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+