MISS WORLD Manushi Chhillar पर मजाक करना थरूर को पड़ा महंगा, अनुपम खेर ने पूछा, 'स्तर क्यों गिर गया इतना?'
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली मानुषी छिल्लर पर मजाक करना कांग्रेस सांसद शशि थरूर को महंगा पड़ गया।

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली मानुषी छिल्लर पर मजाक करना कांग्रेस सांसद शशि थरूर को महंगा पड़ गया। राष्ट्रीय महिला आयोग के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी थरूर पर भड़क गए हैं। फिल्म एंड टेलीवीजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनुपम खेर ने ट्वीट कर थरूर से पूछा है कि उनका स्तर इतना क्यों गिर गया है।

शशि थरूर ने उड़ाया मानुषी छिल्लर के नाम का मजाक
18 नवंबर को चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हरियाणा के मानुषी छिल्लर विजयी रहीं। मानुषी ने 108 सुंदरियों को पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया। जहां पूरा देश उन्हें जीत कि बधाइयां दे रहा था वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर उनके नाम का मजाक बना डाला।

थरूर पर भड़के अनुपम खेर
शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा, 'हमारी मुद्रा को डिमोनिटाइज करना कितनी बड़ी गलती! बीजेपी को यह अहसास हुआ होगा कि भारतीय नकदी पूरी दुनिया पर हावी है। देखो, हमारा 'चिल्लर' भी मिस वर्ल्ड बन गया।' उनके इस बयान पर लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनपर निशाना साधा है।

खेर ने पूछा, 'स्तर क्यों गिर गया इतना?'
अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका स्तर इतना क्यों गिर गया है। हालांकि इसपर अभी तक थरूर का कोई जवाब नहीं आया है। राष्ट्रीय महिला आयोग भी थरूर के बयान से खुश नहीं है। आयोग ने थरूर से साफ कह दिया है कि वो अपने इस बयान के लिए माफी मांगें। विवाद को बढ़ता देख थरूर ने भी ट्विटर पर लिखा था कि उनके ट्वीट को केवल मजाक के तौर पर ही देखा जाए।












Click it and Unblock the Notifications