'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' देखने के बाद अनुपम खेर की मां ने क्या कहा

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद अनुपम खेर की मां ने अपने बेटे के प्रदर्शन की एक पॉप रिव्यू दी है। इसके साथ-साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी जमकर तारीफ की है।

इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो

फिल्म के संबंध में दिग्गज अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी मां दुलारी खेर से पूछते हैं कि क्या उन्हें मनमोहन सिंह का चित्रण पसंद आया। जिसके जवाब में दुलारी खेर कहती हैं कि मुझे मनमोहन सिंह बहुत पसंद थे। ऐसा शरीफ था बेचारा, लगता था दूर से शरीफ है, तभी लोग शरीफ को बेवकूफ मानते हैं। ये नहीं पता वो बहुत तेज होते।

अनुपम खेर से पूछा तुम खाते क्या हो

अनुपम खेर से पूछा तुम खाते क्या हो

अनुपम खेर की मां ने उनकी एक्टिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि यह उनका बेटा है और उन्होंने कहा कि तुम क्या खाते हो मुझे समझ नहीं आता। उन्होंने अनुपम खेर को 100 में से 100 नंबर दिया। दुलारी खेर ने कहा कि वास्तव में मुझे फिल्म पसंद आई और मुझे यकीन है कि हर कोई पसंद इसे पसंद करेगा।

मां की समीक्षा उनके लिए अल्टीमेट रिवार्ड है

मां की समीक्षा उनके लिए अल्टीमेट रिवार्ड है

अनुपम खेर ने कहा कि मनमोहन सिंह के बारे में उनकी मां का अवलोकन स्पॉट ऑन है और उन्होंने उनकी समीक्षा को अल्टीमेट रिवार्ड कहा है। बता दें कि ए एक्सीडेंटर प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह के तत्कालीन मीडिया सलाहकार संजय बारू के इसी नाम की एक किताब पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का रोल करते हुए बाते लोगों के सामने रखी है। मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+