पत्नी किरण खेर की बीमारी के कारण अनुपम खेर ने छोड़ा अमेरिकी टीवी शो, ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं एक्ट्रेस

पत्नी किरण खेर की बीमारी के कारण अनुपम खेर ने छोड़ा अमेरिकी टीवी शो, ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं एक्ट्रेस

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी किरण खेर की इस बीमारी के बारे में बताया था। ताजा जानकारी के मुताबिक पत्नी की बीमारी की वजह से अनुपम खेर ने अमेरिकी हॉलीवुड टीवी शो न्यू एम्स्टर्डम को करने से इनकार कर दिया है। अनुपम खेर पिछले दो सालों से अमेरिकी टीवी शो न्यू एम्स्टर्डम में काम कर रहे थे। टीवी शो का तीसरे पार्ट में काम करने से अभिनेता अनुपम खेर ने मना कर दिया है। शो की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस शो के दो सीजन पहले आ चुके हैं। दोनों सीजन में अनुपम खेर ने काम किया है।

Recommended Video

    BJP सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर को ब्लड कैंसर, भावुक होकर पति अनुपम खेर बोले- 'वो फाइटर हैं...'
    जानें न्यू एम्स्टर्डम शो में अनुपम खेर के किरदार के बारे में?

    जानें न्यू एम्स्टर्डम शो में अनुपम खेर के किरदार के बारे में?

    एनसीबी नेटवर्क के मेडिकल ड्रामा शो न्यू एम्स्टर्डम में अनुपम खेर एक भारतीय डॉक्टर की भूमिका निभाते हैं, जिसमें उनके किरदार का नाम विजय कपूर होता है। जो बेलव्यू अस्पताल में कार्यरत होते हैं। ये पूरा शो एक फिक्शन कहानी पर बेस्ड है। जो मेडिकल और हॉस्पिटलों की दुनिया पर आधारित है।

    अनुपम खेर इस शो के शुरुआत यानी 2018 से ही इसका हिस्सा रहे हैं। लेकिन न्यू एम्स्टर्डम-सीजन 3 में उनको नहीं देखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक वह न्यू एम्स्टर्डम सीजन-3 में फीचर नहीं करने वाले हैं। हालांकि शो को छोड़ने को लेकर अनुपम खेर ने कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है। लेकिन ये खबर ऐसे वक्त में आई है, जब उनकी पत्नी का कैंसर से इलाज चल रहा है। इसलिए ये माना जा रहा है कि शो छोड़ने की वजह किरण खेर की देखभाल करना ही है।

    शो में कैसे किया जाएगा अनुपम खेर को रिप्लेस

    शो में कैसे किया जाएगा अनुपम खेर को रिप्लेस

    शो से अनुपम खेर को रिप्लेस करने के लिए शो में एक कहानी गढ़ी जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि विजय कपूर ने (अनुपम खेर का ऑन्स्क्रीन नाम) ऑनस्क्रीन अस्पताल बेलव्यू हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया है। न्यू एम्स्टर्डम शो में बेलव्यू हॉस्पिटल की ही कहानी दिखाई जाती है। सीजन-3 में दिखाया जाएगा कि हॉस्पिटल के स्टाफ से एक डॉक्टर कम हो गया है। टीम को ऑनस्क्रीन बताया जाएगा कि डॉक्टर विजय कपूर ने अस्पताल से इस्तीफा दे दिया है।

    न्यू एम्स्टर्डम सीजन-3 में हॉस्टिपल के स्टाफ को कोरोना महामारी से लड़ते हुए भी दिखाया जाएगा। अनुपम खेर के किरदार विजय कपूर को भी कोरोना संक्रमित दिखाया गया है। जिसमें उनकी ओपेन हार्ट सर्जरी भी दिखाई ‏गई है। ये शो भारत में कलर्स इंफिनिटी पर टेलीकास्ट होता है।

    इस शो की शुरुआत में अनुपम खेर ने क्या कहा था?

    इस शो की शुरुआत में अनुपम खेर ने क्या कहा था?

    2018 में न्यू एम्स्टर्डम टीवी शो की शुरुआत में अनुपम खेर ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा था, ''यह पूरा शो एक मेडिकल टीम और वो कैसे काम करता है, इसपर आधारित है। इस शो में दिखाया जाएगा कि एक अस्पताल लोगों की जिंदगी में कितना अहम है। एक अस्पताल सिर्फ एक हॉस्पिटल नहीं बल्कि धर्म है, जहां मानवता का अभ्यास किया जाता है।''

    भारत और अमेरिका के संबंधों पर अनुपम खेर ने कहा था, ''मैं इस बार एक टीवी शो का हिस्सा बनना चाहता हूं क्योंकि मैं नियमित रूप से काम करना चाहता हूं। मैंने इसके लिए छह महीने का समय दिया। मैंने अभी शो में छह महीने काम कर लिए हैं और इस सीजन के लिए छह महीने करने हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+