कृषि मंत्री का चौंकाने वाला बयान, 'मोदी विरोधी' ताकतें हैं किसान आंदोलन का हिस्सा
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर घिरी केंद्र सरकार अभी तक किसानों को मनाने की हर कोशिश में नाकाम साबित हुई है। पिछले 16-17 दिनों के अंदर किसानों और सरकार के बीच कई स्तर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन समाधान कोई नहीं निकला है। इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन में 'मोदी-विरोधी' तत्व जुड़े हुए हैं, इसलिए अभी तक जो बातचीत हुई हैं, उनमें कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

लेफ्ट विचारधार ने आंदोलन को किया प्रभावित- कृषि मंत्री
Recommended Video
नरेंद्र सिंह तोमर ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि किसानों का सरकार के साथ गतिरोध इसलिए जारी है क्योंकि उनके प्रदर्शन में किसान नहीं बल्कि 'मोदी-विरोधी' ताकतें जुड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर लगातार अफवाह फैलाई जा रही है। नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे कहा कि सरकार ने किसानों के साथ सफलतापूर्वक वार्ता की, लेकिन किसान यूनियन किसी सहमति तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि लेफ्ट विचारधारा ने इस प्रदर्शन को प्रभावित किया है। कृषि मंत्री का कहना है कि किसानों को कृषि कानून के मुद्दे पर बेवजह डराया और भ्रमित किया जा रहा है, लेकिन सरकार सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द इसे दूर किया जाए।
असली किसानों के साथ होगी फिर से बातचीत
नरेंद्र सिंह तोमर ने आगे कहा कि किसानों के आंदोलन की आड़ में लेफ्ट विचारधारा के समर्थक देशद्रोहियों को आजादी दिलाने की कोशिश कर रहे हैं जो कि निंदनीय है। तोमर का आरोप है कि ऐसे लोग किसान नहीं बल्कि मोदी विरोधी हैं, जिन्हें हर मुद्दे पर विरोध करना होता है। तोमर ने कहा कि 'असली किसानों' के साथ जल्दी ही दोबारा वार्ता शुरू की जाएगी। सरकार उनसे बात करने को तैयार है, जल्दी ही इस विषय का समाधान मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications