Video: लद्दाख में सैन्य टकराव के बीच LAC पर टैंक्स, तोप के साथ अभ्यास कर रहे चीनी सैनिक
बीजिंग। चीन की मीडिया ने पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच ही चीनी सेना का एक और वीडियो रिलीज किया है। इस नए वीडियो में भी चीन के कई सैनिक बॉर्डर के दूसरी तरफ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ ही यह बात भी कैप्शन में लिखी गई है कि भारत के साथ टकराव से इस वीडियो को जोड़कर देखा जा रहा है। पांच मई को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर चीनी सेना के जवानों की भारतीय जवानों से झड़प हुई थी। दोनों देशों के बीच तनाव अब दूसरे महीने में पहुंच गया है।

Recommended Video
चीनी सेना ने परखी तैयारियां
जो नया वीडियो सामने आया है उसे भी चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की तरफ से रिलीज किया गया है। वीडियो उत्तर-पश्चिमी चीन में हुई एक्सरसाइज का है जो मई माह के मध्य का है। इस वीडियो में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के पैराट्रूपर्स को देखा जा सकता है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि एक जून को चीन के उत्तर पश्चिमी हिस्सो बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास का आयोजन किया। इसमें चीनी एयरफोर्स के पैराट्रूपर्स के अलावा मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिसमें ऑर्मर्ड व्हीकल, टैंक-तोप और मिसाइल ब्रिगेड, सेना की इंजीनियरिंग टुकड़ी ने एक युद्ध की कल्पना करते हुए अभ्यास में अपनी तैयारियों को परखा है।
सात जून को आया था पहला
चीन और भारत के बीच लद्दाख में पिछले एक माह से तनाव जारी है। छह जून को शनिवार को इस तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के दूसरी तरफ स्थित मोल्डो में मिलिट्री कमांडर्स स्तर की वार्ता भी हुई। सात जून यानी ठीक एक दिन बाद चीनी मीडिया ने एक ऐसा वीडियो इसी मीटिंग के दौरान रिलीज किया। इस वीडियो में एलएसी पर हजारों चीनी सैनिक और कमांडोज नजर आ रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स की तरफ से रविवार को यह वीडियो जारी किया गया है। वीडियो चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी एयरफोर्स का है। वीडियो के मुताबिक एयरफोर्स की एयरबॉर्न बिग्रेड ने सेंट्रल चीन के हुबेई प्रांत के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में कुछ ही घंटों पहले मौजूदगी दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications