पंजाब पुलिस ने एक और पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया

पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार फिर से भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने भारत की सीमा में आए ड्रोन को मार गिराया है।

drone

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा के भीतर मार गरिया है। बुधवार को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने साझा ऑपरेशन चलाया, इस दौरान पाकिस्तनी ड्रोन ने भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन किया। यह घटना भैनी राजपूताना गांव की है।

रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की रात को जब जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने ड्रोन की आवाज सुनी और इसपर फायर कर दिया। जिसके बाद इस ड्रोन की तलाश शुरू की गई। यह ड्रोन खेत में क्षत्रिग्रस्त पाया गया।

यह ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300आरटीके सीरीज का क्वाडकॉप्टर है। हालांकि अभी तक इस ड्रोन से किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई है। सीमा सुरक्षा बल इस क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय एयरस्पेस का उल्लंघन कर रहे हैं। पंजाब से सटे पाकिस्तान बॉर्डर पर कई पाकिस्तानी ड्रोन का भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। अक्सर इन ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय सीमा के भीतर हथियार को ड्रॉप करने और ड्रग्स को ड्रॉप करने में किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+