महिला पत्रकार ने सिंगर कैलाश खेर पर लगाया संगीन आरोप, कहा- बात करते वक्त गलत तरीके से छूते थे जांघें

नई दिल्ली। जिस तरह से तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ शोषण को लेकर मोर्चा खोला है, उसके बाद लगातार बॉलीवुड में एक के बाद एक लोग अपने उपर हो रहे शोषण के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। इस बार गायक कैलाश खेर पर शोषण का आरोप लगा है। महिला फोटोजर्नलिस्ट ने आरोप लगाया है कि कैलाश खेर ने उनके साथ शोषण किया है। महिला पत्रकार का आरोप है कि जब वह इंटरव्यू के लिए कैलाश खेर के घर अपनी सहयोगी के साथ गई थी तो कैलाश खेर ने उसके साथ शोषण किया था।

कैलाश खेर जांघ पर हाथ फेर रहे थे

कैलाश खेर जांघ पर हाथ फेर रहे थे

जानकारी के अनूसार महिला फोटोग्राफर इंटरव्यू के दौरान कैलाश खेर की तस्वीर क्लिक करने के लिए गई थी। इसी दौरान कैलाश खेर दोनों पत्रकारों के बीच में बैठ गए और लगातार महिला फोटोग्राफर के जांघ पर अपना हाथ रख रहे थे। महिला पत्रकार ने इस पूरी घटना के बारे में एक के बाद लगातार 15 ट्वीटर करके दी है। यही नहीं महिला फोटोग्राफर ने जुल्फी पर भी उनके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब वह एक शिप पर एक कार्यक्रम के कवर करने गई थीं तो जुल्फी ने उनके साथ जबरदस्ती की थी

जबरन कमरे में किया किस

जबरन कमरे में किया किस

महिला फोटोग्राफर ने कहा कि वह अपना फोन जुल्फी के कमरे में चार्जिंग पर लगाकर भूल गई थी, जब वह फोन को लेने गई तो जुल्फी ने अचानक से दरवाजा बंद कर दिया और उन्हें जबरन किस करने लगे। मैंने मना किया लेकिन वह रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, तब मैंने उनसे कहा कि क्यों ना हम इसे बिस्तर पर करें और जैसे ही उन्होंने मुस्कुराते हुए छोड़ा, मैंने तुरंत कमरे का दरवाजा खोला और भागते हुए अपने कमरे में चली गई। हालांकि अगले दिन जुल्फी ने उनसे अपने बर्ताव के लिए मांफी मांगी थी

घटना की जानकारी नही दी

घटना की जानकारी नही दी

इस पूरी घटना के बारे में महिला पत्रकार ने अपनी साथी से बताया, लेकिन उसने कहा कि उनका मीडिया हाउस इसको छापेगा नहीं, लिहाजा दोनों ने इस बारे में अपने मीडिया संस्थान को नहीं बताया। हालांकि महिला पत्रकार ने अपने अन्य साथियों को इस बाबत जानकारी दी थी। गौर करने वाली बात यह है कि एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां महिलाएं बॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रही हैं।

इसे भी पढ़ें- विकास मुझे गलत ढंग से छूते थे, उन्हें तो हर रात एक नई लड़की चाहिए: कंगना ने लगाए फिल्ममेकर पर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+