पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में एक और गैगस्टर का हाथ! पुलिस कर रही पूछताछ

नई दिल्ली, 1 जून। सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जुड़े हर पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। बुधवार को पलिस ने एक और गैंगस्टर को ट्रैक किया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

Sidhu Moosewala

पंजाब पुलिस ने दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पहचान कर ली गई है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी फरीदकोट के ढैपई गांव के रहने वाले मनप्रीत भाऊ को उत्तराखंड में पांच अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। मनप्रीत भाऊ को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं मानसा के एसएसपी गौरव तूरा का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या मामले की जांच कर रही एसआइटी को कई इनुपट मिले हैं। मंगलवार को दो गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए थे। दोनों गैंगस्टरों पर पूर्व गैंगस्टर कुलवीर नरुआणा की हत्या का आरोप है। इन्हें भी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मनप्रीत पर आरोप है कि हमले के दौरान इस्तेमाल की गई कोरोला कार व बोलेरो उसने ही मुहैया करवाई थी।

वहीं अब पंजाब पुलिस ने मामले में जेल में बंद गैंगस्टर सराज सिंह की संलिप्तता का संदेह है। मामले में अमृतसर की जेल से एक और गैंगस्टर सराज सिंह उर्फ ​​मिंटू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। सराज सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जबरन वसूली, नशीली दवाओं की तस्करी, हथियार रखने आदि के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पंजाब पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि सिंगर मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए वाहन सराज सिंह के इशारे पर उपलब्ध कराए गए थे। बता दें कि सराज सिंह पर 2017 में हिंदू नेता विपिन शर्मा की हत्या का आरोप है। सरज कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का खतरनाक गुर्गा है। पुलिस को यह भी संदेह है कि सराज के इशारे पर कुछ छात्र सिंगर मूसेवाला की हत्या में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+