Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक और बुरी खबर, मॉडल जुनैद शाह का महज 28 साल की उम्र में निधन

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के हमशक्ल कहलाने वाले मॉडल जुनैद शाह का हार्ट अटैक से निधन हो गया...

नई दिल्ली। फिल्म और टीवी से जुड़े सितारों के लिए साल 2020 बेहद बुरी खबरों का साल साबित हुआ है। कोरोना वायरस के चलते फिल्म नगरी मुंबई में लंबे समय तक शूटिंग पर बैन रहा और कई कलाकारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, इस महामारी के बीच सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, ऋषि कपूर और इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकार भी हमें छोड़कर चले गए। अब एक और बुरी खबर आई है। फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के हमशक्ल कहलाने वाले मॉडल जुनैद शाह का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Recommended Video

    Ranbir Kapoor के हमशक्ल & Famous Kashmiri Model Junaid Shah का 28 की उम्र में निधन | वनइंडिया हिंदी
    मुंबई में मॉडलिंग करते थे जुनैद

    मुंबई में मॉडलिंग करते थे जुनैद

    जुनैद शाह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले थे और मुंबई में मॉडलिंग करते थे। जुनैद एक महीने पहले ही मुंबई से श्रीनगर लौटे थे। हाल ही में वो उस वक्त सुर्खियों में आए जब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुईं थी। दरअसल, जुनैद शाह की शक्ल फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर से मिलती थी और लोग उन्हें रणबीर का डुप्लीकेट बुलाते थे।

    'पूरे कश्मीर के लिए एक बड़ी उम्मीद था जुनैद'

    'पूरे कश्मीर के लिए एक बड़ी उम्मीद था जुनैद'

    जुनैद के निधन की खबर कश्मीरी जर्नलिस्ट यूसुफ जमील ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। युसूफ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे पुराने पड़ोसी निसार अहमद शाह के बेटे जुनैद का बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। लोग कहते हैं कि वो बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की तरह दिखता था। मैं कहता हूं कि वो अपने बीमार पिता, अपनी मां और पूरे कश्मीर के लिए एक बड़ी उम्मीद और मजबूती था।'

    ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर के साथ शेयर की थी जुनैद की तस्वीर

    ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर के साथ शेयर की थी जुनैद की तस्वीर

    जर्नलिस्ट यूसुफ जमील ने आगे लिखा, 'मुझे बताया गया कि 28 साल के जुनैद और उनके माता-पिता एक महीने पहले ही मुंबई से अपने घर लौटे थे। जुनैद मुंबई में मॉडलिंग करते थे और उन्होंने अनुपम खेर के स्कूल ऑफ एक्टिंग में एडमिशन लिया था। इससे पहले उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी।' आपको बता दें साल 2015 में खुद अभिनेता ऋषि कपूर ने जुनैद की तस्वीर अपने बेटे रणबीर के साथ शेयर करते हुए लिखा था- 'ओह माय गॉड, मेरे बेटे का भी डुप्लीकेट है।'

    एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर दिव्या चौकसे का कैंसर से निधन

    एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर दिव्या चौकसे का कैंसर से निधन

    इससे पहले बीते रविवार को बॉलीवुड से एक बुरी खबर उस वक्त आई, जब एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर दिव्या चौकसे का कैंसर से निधन हो गया। दिव्या चौकसे की चचेरी बहन सौम्या अमीष वर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी है। दिव्या लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं थी। दिव्या ने अपने निधन से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक भावुक मैसेज भी लिखा था।

    'मैं अपनी मौत की दहलीज पर हूं'

    'मैं अपनी मौत की दहलीज पर हूं'

    दिव्या चौकसे ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'जो बात मैं कहना चाहती हूं, शब्दों में उसे बिल्कुल भी बयां नहीं कर सकती। भले ही कितने ही शब्द क्यों ना हों, लेकिन वो कम हैं। चूंकि मैं कई महीनों से गायब हूं और लगातार मेरे पास काफी मैसेज आ रहे हैं, तो अब आप लोगों को बताने का वक्त आ गया है। मैं अपनी मौत की दहलीज पर हूं। ऐसा होता है और मैं इसके लिए मजबूत हूं। एक ऐसे सफर के लिए, जहां कोई संघर्ष नहीं है। प्लीज कोई सवाल मत पूछिए। केवल ईश्वर जानता है कि आप लोग मेरे लिए कितने अहम हैं। अलविदा।'

    'सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई'

    'सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई'

    वहीं, दिव्या की बहन सौम्या ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'मुझे इस बात को शेयर करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि बहुत छोटी सी उम्र में मेरी चचेरी बहन दिव्या चौकसे का कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया। दिव्या ने लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया था और इसके बाद उसने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया। उसने एक सिंगर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। आज, वो हमें छोड़कर चली गई। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।'

    साल 2011 में रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया की कंटेस्टेंट

    साल 2011 में रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया की कंटेस्टेंट

    साल 2011 में मिस यूनिवर्स इंडिया की कंटेस्टेंट रहीं दिव्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म 'है अपना दिल तो आवारा' से की थी। 2018 में उन्होंने 'पटियाले दी क्वीन' के जरिए एक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। दिव्या के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस और साथ काम कर चुके कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+