सोनाली फोगाट केस में एक और ड्रग पैडलर गिरफ्तार, कुल 5 लोग पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली, 28 अगस्त। भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत के बाद एक के बाद एक लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस मामले में अब गोवा की अंजुना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह आरोपी ड्रग पेडलर है। आरोपी की पहचान रमा मांदरेकर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि मौत से कुछ देर पहले सोनाली फोगाट को ड्रग्स दी गई है।

Recommended Video

    Sonali Phogat मामले में पकड़ा गया एक और ड्रग्र पैडलर, अब तक 5 गिरफ्तारियां | वनइंडिया हिंदी *News
    शूटिंग के लिए गई थीं गोवा

    शूटिंग के लिए गई थीं गोवा

    गौर करने वाली बात है कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को एक गाने की शूटिंग के लिए गोवा गई थीं। लेकिन अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि सोनाली फोगाट की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाली को कुछ जबरन पिलाया जा रहा है, जिसके बाद वह चल भी नहीं पा रही हैं।

    दिया गया था ड्रग्स

    दिया गया था ड्रग्स

    इस पूरे मामले में अभी तक कुल पांच लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि सोनाली फोगाट को पेय पदार्थ में ड्रग्स मिलाकर पिलााया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोनाली के पीएम सुधीर सांगवान, सहयोगी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को शनिवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दो ड्रग पैडलर के साथ अभी तक इस मामले में पांच लोग पुलिस हिरासत में हैं।

    वॉशरूम से ड्रग्स बरामद

    वॉशरूम से ड्रग्स बरामद

    सोनाली फोगाट मामले में पुलिस कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स से भी पूछताछ कर चुकी है। गोवा पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक एडविन और दत्ताप्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया था। बाद में जांच के दौरान यह पता चला कि दत्ताप्रसाद अंजुना के होटल ग्रैंड लियोनी रिजॉर्ट में वॉर्ड ब्वॉय के तौर पर काम करता था। इसी होटल में सोनाली फोगाट और उनके सहयोगी रह रहे थे। आरोपी सुधीर सांगवान ने पूछताछ के दौरान ड्रग्स की जानकारी दी है, जिसे सोनाली के वॉशरूम से जब्त किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+