थोक महंगाई दर में बदलाव नहीं, अगस्त में भी 1.08 प्रतिशत पर रही

नई दिल्ली। थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 1.08 प्रतिशत रही है। पिछले महीने जुलाई में भी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 1.08 पर ही थी। जो अगस्त में भी बरकरार है। पिछले साल अगस्त 2018 में थोक महंगाई दर 4.62 फीसदी थी। बीते माह जुलाई में थोक महंगाई में गिरावट दर्ज की गई थी। जून में यह दर 2.02 फीसदी थी तो जुलाई 1.08 फीसदी पर आ गई थी। जो अगस्त में भी बरकरार है। वहीं अगस्त में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 0.34 फीसदी पर बरकरार रही है। जबकि नॉन- फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई 4.29 प्रतिशत से बढ़कर 4.76 फीसदी पर आई है।

annual rate of inflation Wholesale Price Index WPI August 2019 at 1.08 precent

अगस्त में खाद्य थोक महंगाई 4.54 फीसदी से बढ़कर 5.75 पर रही है। ईंधन और ऊर्जा की थोक महंगाई जुलाई के -3.46% से घटकर -4 फीसदी पर रही है। वहीं दाल की थोक महंगाई घटी है। जबकि अंडा, मांस और मछली की थोक महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़ी है। अगस्त में सब्जियों की थोक महंगाई जुलाई के 10.67 फीसदी से बढ़कर 13.07 प्रतिशत रही है।

बता दें, भारत में थोक बाजार में वस्तुओ के समूह की कीमतों में सालाना तौर पर कितनी बढ़ोत्तरी हुई है इसका आकलन महंगाई के थोक मूल्य सूचकांक के जरिए किया जाता है। भारत में इसकी गणना तीन तरह की महंगाई दर, प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओँ की महंगाई में बढ़त के आधार पर की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+