Annamalai: 'मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं', अन्नामलाई ने खुद को किया अलग, जानिए क्या-क्या कहा?

Annamalai News: तमिलनाडु में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अगले दो हफ्तों में होना है। चुनाव से ठीक पहले के. अन्नामलाई (Annamalai) ने खुद को तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ से खुद को अलग कर दिया है। अन्नामलाई ने कहा, 'मैं उस पद की दौड़ में नहीं हूं।'

के अन्नामलाई (K Annamalai) ने शुक्रवार 04 अप्रैल को कोयंबटूर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा,'बीजेपी में नेता पार्टी के नेता पद के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं। हम सभी मिलकर पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। मैं उस पद की दौड़ में नहीं हूं।'

Annamalai

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नामलाई ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल हो। इस पार्टी के विकास के लिए कई लोगों ने अपनी जान दी है। मैं हमेशा इस पार्टी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अगले राज्य अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हूं। मैं किसी भी राजनीतिक अटकलबाजी का जवाब नहीं दूंगा।

BJP चीफ बनने की रेस में ये तीन नाम आगे

तमिलनाडु में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द होना है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) तमिलनाडु में पार्टी की कमान केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, तमिलिसाई सौंदर्यराजन या फिर नागेंद्रन के हाथों में सौप सकती है। दरअसल, AIADMK और बीजेपी अगर साथ मिलकर 2026 का चुनाव लड़ती हैं तो बीजेपी नहीं चाहती कि उसका और अन्नाद्रमुक का चेहरा गौंडर समुदाया से ही हो।

गौंडर समुदाय से आते हैं अन्नामलाई

खबर के मुताबिक, अन्नामलाई और एडप्पादी के. पलानीस्वामी गौंडर समुदाय से आते हैं, जो तमिलनाडु में एक महत्वपूर्ण पिछड़ी जाति है। पलानीस्वामी उसी पश्चिमी कोंगु क्षेत्र से आते हैं जहां गौंडर समुदाय का प्रभुत्व है। इसी क्षेत्र से के. अन्नामलाई भी आते हैं। इसलिए बीजेपी दोनों को पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+