2 अक्टूबर से अन्ना बनेंगें पीएम मोदी के लिए बड़ी मुसीबत
रालेगण सिद्धि । वन रैंक वन पेंशन और भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ अन्ना हजारे मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ाने जा रहे हैं। अन्ना हजारे दोनों ही मुद्दे पर 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं।
अन्ना ने कुछ दिनों पहले पीएम मोदी से सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा करने के लिए एक पत्र लिखा था। साथ ही धरने पर बैठे सेवानिवृत्त सैनिकों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया था।
वहीं लेकिन पीएम मोदी की तरफ से पत्र का कोई जवाब नहीं आने की वजह से आज अन्ना ने 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की मांग की है। अन्ना दिल्ली के रामलीला मैदान पर दोनों ही मुद्दों को लेकर अनशन पर बैठेंगे। गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन की शुरूआत की थी जिसके बाद आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications