अपनी मूर्ति लगवाने के लिए अन्ना ने मांगी राजनाथ से मदद
अपनी चिठ्ठी में अन्ना ने लिखा है कि राजनाथ जी, हालांकि मैं दिल से नहीं चाहता हूं कि मेरी कहीं पर मूर्ति लगवाये जाये लेकिन मेरी टीम पीएल कटारिया चाहते हैं कि मेरी मूर्ति गुंड़गांव में लगे इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि आप कटारिया की मदद करें।
अन्ना के हरियाणा समर्थक अन्ना की मूर्ति लगवाना चाहते है, लेकिन बीजेपी के प्रवक्ता उमेश अग्रवाल को यह बात नागवार गुजरी है औऱ वह मूर्ति का विरोध कर रहे हैं इसलिए उन्होंने राजनाथ सिंह से प्रार्थना की है और चिठ्ठी लिखी है।
मालूम हो कि यह वही समाजसेवी अन्ना हजारे हैं जिन्होंने अपना नाम का प्रयोग किसी भी तरह के प्रचार के लिए मना किया था, इसलिए उनके और केजरीवाल के मतभेद उपजे लेकिन आज फिर क्यों वह अपनी मूर्ति लगवाने के लिए तैयार हो गये हैं आखिर क्यों? और इसके लिए वह राजनीतिक पार्टी बीजेपी की मदद मांग रहे हैं जो कि एक सोचनीय विषय है।
गौरतलब है कि अहिंसावादी अन्ना हजारे पर कांग्रेस की ओर से पहले कई बार बीजेपी का समर्थक होने का आरोप लगा है लेकिन अन्ना ने हमेशा इस बात से इंकार किया है लेकिन राजनाथ सिंह से यूं मदद मांग करके उन्होंने एक बार फिर से विरोधियों को मुंह खोलने का मौका दे दिया है। इस बारे में आप-लोगों की क्या राय है? अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।













Click it and Unblock the Notifications