Anna Durai: ये ऑटोवाला जानें कैसे बन गया लोगों का मोटिवेटर

बेंगलुरु, 20 जुलाई। कोशिश करने वाली की कभी हार नहीं होती, अगर हालात न साथ दें तो भी हार नहीं माननी चाहिए। कुछ ऐसी ही सोच रखने वाले एक शख्‍स से हम आपको मिलवाने जा रहे हैं। जो एक ऑटो ड्राइवर हैं लेकिन उन्‍होंने कुछ ऐसा कर दिखाया हैं कि वो लोगों के मोटिवेटर बन गए हैं।

बिजनेसमैन बनना चाहते थे लेकिन बन गए ऑटो ड्राइवर

बिजनेसमैन बनना चाहते थे लेकिन बन गए ऑटो ड्राइवर

ये शख्‍स हैं चेन्‍नई की सड़कों पर ऑटो चलाने वाले अन्‍ना दुराई। दरअसल ये बिजनेसमैन बनकर अमीर बनना चाहते थे लेकिन आर्थिक तंगी और किस्‍मत साथ नहीं दी तो वो पढ़ाई नहीं कर सके लेकिन इन्‍होंने हार नहीं मानी और ऑटो चाने लगे। उन्‍होंने अपने काम से इतना प्‍यार किया कि वो आज लोगों के लिए मिसाल बन चुके हैं। आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि ऑटो चलाकर अन्‍ना दुराई ने क्‍या कमाल किया? आइए जानते हैं।

अन्‍ना दुराई के आइडिया के फैन हुए बड़े बिजनेसमैन

अन्‍ना दुराई के आइडिया के फैन हुए बड़े बिजनेसमैन

दरअसल, अन्‍ना दुराई जो अपने काम से मोहब्बत करते हैं उन्‍होंने उनका आप ऑटो देखेंगे तो चौक जाएंगे। उनके इस छोटे से ऑटो में पाइव स्‍टार होटल जैसी सभी सुविधा है। एक बार जो इस ऑटो में बैठ जाता है उसका बार-बार इस ऑटो में सफर करने का मन करता है। उनकी इस सोच के कायल बड़े-बड़े बिजनेसमैन हैं।

अन्‍ना का ऑटो है हाईटेक

अन्‍ना का ऑटो है हाईटेक

अन्‍ना के ऑटो में अखबार, मैगजीन और आइपैड सब कुछ है। सवारी के देखने के लिए टीवी और मिनी फ्रिज और चॉकलेट टॉफी सब कुछ मौजूद रहता है। अन्‍ना की एक और खासियत है कि वो अध्‍यापकों और मोटिवेट करने वालों को फ्री राइड प्रोवाइड करते हैं। अन्‍ना कई प्रोग्राम में अपना आइडिया शेयर भी कर चुके है ताकि बिजनेस में कुछ नया किया जा सके।

अन्‍ना मोटीवेशनल स्‍पीकर हैं

अन्‍ना मोटीवेशनल स्‍पीकर हैं

अन्‍ना हताश लोगों को प्रेरित करते हैं कि वो हताश न हो। वो एक मोटीवेशनल स्‍पीकर हैं। कई प्‍लेटफार्म पर अपनी दिल की बात कह कर लोगों को मो‍टिवेट कर चुके है। अन्‍ना अपने ग्राहकों को इम्‍प्रेस करने के लिए विभिन्‍न भाषाओं में बात करते हैं। वहीं 9 भाषाओं में वो ग्राहकों को हैलो बोल कर प्रभावित करते हैं। अन्‍ना को अब तक सैकड़ो अवार्ड मिल चुके है। फोटो में आप उन अवार्ड को देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+