सुशांत राजपूत पर खुलासे के बाद अंकिता लोखंडे की पोस्ट- 'मुझे खरीदा नहीं जा सकता और....

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। इसके बावजूद मुंबई पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। बिहार पुलिस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तो कर रही, लेकिन उसे मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। हाल ही में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने उनकी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Ara का कोट किया शेयर

Ara का कोट किया शेयर

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर आरा (Ara) का एक कोट शेयर किया। जिसमें लिखा है वो मुझसे इस जिंदगी में लाखों चीजें चाह रहे हैं और इनके लिए मैंने यही जवाब देते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि मैं दुनिया के अपने इस समय में लाखों-करोड़ों चीजों में तब्दील होती रहूं और झुकती रहूं...मेरे लिए नहीं है....मैं संतों की राह पर हूं, देवी की तरह जन्मी और मुझे बहाकर नहीं ले जाया जा सकता... मैं अपनी दिल की बात सुनती हूं और अपनी आत्मा की बात कहती हूं... ना तो मुझे खरीदा जा सकता है और ना ही मुझे बेचा जा सकता है।

अंकिता ने किए थे कई खुलासे

अंकिता ने किए थे कई खुलासे

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा कि उन्हें एक रिपोर्टर के जरिए सुशांत के सुसाइड की खबर मिली थी। उन्हें इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। वो समझ ही नहीं पाईं कि अचानक क्या हो गया। अंकिता के मुताबिक सुशांत सुसाइड करने वाला लड़का नहीं था। उसे अपने सपनों को जीना था, वो डायरी में एक-एक बात लिखता था कि उसे 5 साल बाद क्या करना है। अंकिता सुशांत को बहुत करीब से जानती थीं, ऐसे में उन्हें इस बात का विश्वास नहीं हो रहा कि सुशांत ने सुसाइड कर लिया।

बहन ने बताई थी कई बातें

बहन ने बताई थी कई बातें

अंकिता के मुताबिक सुशांत के पिता के पास ही उसका नया नंबर नहीं था। उन्होंने एक बार फोन करके कहा था कि हो सके तो मेरी बात सुशांत से करवा दो। उनकी बहन श्वेता से भी अंकिता मई में मिली थीं। उस दौरान उन्होंने अंकिता से बताया कि मई में जाकर एक बार उनकी सुशांत से बात हुई। श्वेता के मुताबिक सुशांत के लिए पैसा मायने नहीं रखता था, उनके लिए सिर्फ इमेज ही सब कुछ थी।

मजबूत दिल के थे सुशांत

मजबूत दिल के थे सुशांत

अंकिता के मुताबिक पवित्रा रिश्ता छोड़ने के बाद सुशांत ने तीन साल तक फिल्म मिलने का इंतजार किया। वो हमेशा हंसता रहता था। सुशांत के करियर में भी सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से चल रहा था। ऐसे में डिप्रेशन की बात कहां से आ गई। अंकिता के मुताबिक सुशांत मजबूत दिल के थे। ऐसे में डिप्रेशन और सुसाइड की बात वो नहीं मानती हैं।

सीबीआई जांच की सिफारिश

सीबीआई जांच की सिफारिश

आपको बात दें कि सुशांत सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस लगातार सवालों के घेरे में है। जिस वजह से सुशांत के पिता ने पिछले हफ्ते पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई गई थी, लेकिन उन्हें वहां पर कोई सहयोग नहीं मिला, इसलिए बिहार सरकार ने अब मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+