'मैं गरीब हो सकती हूं,लेकिन 10,000 में खुद को नहीं बेचूंगी',अंकिता भंडारी ने वाट्सऐप पर दोस्त से कही थी ये बात
'मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये में खुद को नहीं बेचूंगी, अंकिता भंडारी ने वाट्सऐप पर दोस्त से कही थी ये बात
देहरादून, 25 सितंबर: उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल की रहने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या ने सबको चौंका दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड केस की जांच के लिए अलग से एसआईटी की टीम बनाई गई है, इस मामले में अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं। अब अंकिता भंडारी का एक वाट्सऐप चैट भी वायरल हो रहा, जो उन्होंने अपनी निर्मम हत्या से कुछ दिन पहले अपने दोस्त के साथ बातचीत की थी। निष्कासित भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के स्वामित्व वाले ऋषिकेष रिसॉर्ट में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी ने अपने एक करीबी दोस्त को बताया था कि कैसे उसे होटल में वेश्यावृत्ति और कस्टमर को स्पेशल सर्विस देने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

अंकिता भंडारी जबरन KISS करने की पुलकित ने की थी कोशिश!
अंकिता और उसके दोस्त के बीच वाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अंकिता भंडारी के वाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट के हवाले से बताया है कि अंकिता के साथ पुलकित आर्य ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और किस करने के लिए भी बढ़ा था। अंकिता ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि नशे में धुत एक मेहमान ने उसे जबरदस्ती गले लगाया था। लेकिन तीन आरोपियों में से एक पुलकित आर्य के सहायक अंकित गुप्ता ने उसे इस बारे में चुप रहने के लिए कहा, "इस मुद्दे को आगे बढ़ने से बचने के लिए कहा था।''

अंकिता ने दोस्त को बताया था, कैसे उसपर दबाव बनाया गया
टीओआई ने बताया कि अंकिता के दोस्त ने नाम न छापने का अनुरोध किया है। अंकिता के दोस्त वाट्सऐप चैट के मुताबिक, अंकिता ने अपने दोस्त से कहा था, '' आज अंकित (पुलकित आर्य का सहायक) मेरे पास आया और मुझसे कहा कि वह मुझसे कुछ बात करना चाहता है। मैं मान गई और अपने रिसेप्शन डेस्क के पास एक कोने में गई।''

'10,000 के लिए खुद को नहीं बेचने वाली हूं...'
अंकिता ने आगे अपने दोस्त से कहा, 'वहां अंकित ने मुझसे पूछा, क्या एक गेस्ट को स्पेशल सर्विस देने के लिए तैयार हूं...जिसके बदले में मुझे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। मैंने अंकित को दो टूक कहा, ''मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन मैं खुद को आपके रिसॉर्ट को 10,000 रुपये में नहीं बेचूंगी।''

'कोई और लड़की करने को तैयार हो तो बताना...'
अंकिता अपने दोस्त को रिप्लाई करते हुए कहती है, ''अंकित मेरा जवाब सुनने के बाद, मुझसे कहा, कि वह मुझे ऐसा करने के लिए नहीं कर रहा था लेकिन कोई और लड़की जो ऐसा करती हो, और इस स्पेशल सर्विस वाले ऑफर के लिए तैयार हो तो, मैं उसे (अंकित) बताऊं। लेकिन मैं जानती थी कि अंकित इन-डायरेक्ट मुझे ही ये बात कह रहा था। उसको लगा कि मैं ये ऑफर सुनकर तैयार हो जाऊंगी।''

'अगर गेस्ट को स्पेशल सर्विस नहीं दिया तो नौकरी से निकाला जाएगा...'
एक अन्य मैसेज में अंकिता भंडारी ने अपने दोस्त को बताया कि पुलकित आर्य के निर्देश पर अंकित ने एक बार उससे कहा था कि "अगर वह रिसॉर्ट के गेस्ट को स्पेशल सर्विस नहीं देगी तो उसे नौकरी से निकाल दिया जा सकता है और दूसरी लड़की को नौकरी दी जाएगी।''

'ये लोग चाहते हैं मैं वेश्या बन जाऊं...'
अंकिता भंडारी ने अपने दोस्त को कहा, ''अगर अंकित मेरे पास ऐसे ऑफर लेकर दोबारा आता है तो मैं अब रिसॉर्ट में काम नहीं करूंगी। ये लोग चाहते हैं कि मैं वेश्या बन जाऊं।'' अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी, जो 28 अगस्त को उनके ज्वाइनिंग की तारीख पर उनके साथ रिसॉर्ट में गए थे, ने कहा कि शनिवार सुबह ऋषिकेश के चिल्ला बैराज से बेटी का शव मिलने के बाद उनके परिवार का दिल टूट गया है।

अंकिता पढ़ाई में थी होनहार, नौकरी पाकर बहुत खुश थी
अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी जो एक छोटे किसान हैं। वीरेंद्र भंडारी ने कहा, ''मेरी बेटी ने 12वीं कक्षा में 88% अंक हासिल किए, जिसके बाद वह होटल प्रबंधन करने के लिए देहरादून चली गई। उसने अपने परिवार का समर्थन करने के लिए नौकरी की तलाश की और 10,000 रुपये के वेतन पर रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट बन गई। वह नौकरी पाकर बहुत खुश थी और हम भी उसके माता-पिता के रूप में बहुत खुश थे।''

अंकिता के पिता बोले- ये राक्षस मेरी बेटी को मुझसे दूर ले
वीरेंद्र भंडारी ने रोते हुए कहा, ''उसे (अंकिता) वहां एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था और ये राक्षस मेरी बेटी को मुझसे दूर ले गए।" अंकिता की मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं। उसका बड़ा भाई उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications