Anju vs Seema Haider: प्‍यार के लिए सीमा ने पाक, अंजू ने छोड़ा था इंडिया, जानें किसकी लव स्‍टोरी हुई सुपरहिट?

Anju Pakistan vs Seema Haider India: अंजू आज 29 नवंबर को 2023 को भारत लौट आई है। वो अंजू, जो अपना प्‍यार को पाने के लिए राजस्‍थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्‍तान चली गई थी। वहां अंजू चार माह से ज्‍यादा वक्‍त रही।

अब अंजू की वतन वापसी पर एक बार फिर से सीमा हैदर व सचिन मीणा की लव स्‍टोरी भी सुर्खियों में आ गई है। यह प्रेम कहानी भी अंजू-नसरुल्‍ला जैसी प्रेम कहानी है। बॉर्डर पार वाली इन दो प्रेम कहानियों की कई समानताएं व अंतर भी हैं, जो किसी एक स्‍टोरी को सुपरहिट बनाते हैं।

Anju Nasrullah Seema Haider Sachin Meena full story

अंजू-सीमा की प्रेम कहानी में एक जैसी बातें

1. पड़ोसी मुल्‍क में दिल दे बैठीं: अंजू को पाकिस्‍तान के खैबर पख्तूनख्वा निवासी नसरुल्‍लाह से प्‍यार हुआ जबकि सीमा हैदर का दिल भारत के नोएडा निवासी सचिन मीणा पर आया।

2. शादी के बाद पति को छोड़ा: पाकिस्‍तान में सीमा हैदर का निकाह गुलाम हैदर के साथ हुआ था जबकि अंजू की शादी यूपी के बलिया निवासी अरविंद के साथ साल 2007 में हुई थी। दोनों ने पति को छोड़कर भारत-पाकिस्‍तान की सीमा पार गई।

3. सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्‍यार: अंजू-नसरुल्‍लाह की लव स्‍टोरी फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी। जबकि सीमा हैदर और सचिन मीणा ऑनलाइन पबजी खेलते-खेलते प्‍यार में पड़ गए थे।

Anju Nasrullah Seema Haider Sachin Meena love story

4. बिना तलाक दूसरी शादी: नोएडा आकर सीमा ने सचिन से गुपचुप शादी कर ली थी जबकि अंजू ने पाकिस्‍तान पहुंचकर नसरुल्‍लाह से सबके सामने कोर्ट मैरिज की। दोनों ने बिना तलाक दूसरी शादी की है।

5. बदल गया लिबास: पाकिस्‍तान जाने के बाद अंजू कई बार बुर्का पहना नजर आई जबकि भारत आकर सीमा हैदर हिंदू परिधानों में सजी-धजी दिखी। सीमा तो भारत में रक्षाबंधन, दिवाली, जन्माष्टमी पर्व मनाती भी नजर आई।

अंजू-सीमा की प्रेम कहानी में असमानता

1. बच्‍चों को साथ रखना: सीमा हैदर को पाकिस्‍तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्‍चे हैं। सीमा चारों को अपने साथ सचिन मीणा के घर ले आई जबकि अंजू के पति अरविंद से दो बच्‍चे हैं। वह दोनों को इंडिया छोड़कर पाकिस्‍तान गई थी।

2. चुनी अलग राह: सीमा हैदर व अंजू दोनों ने प्‍यार के लिए भारत-पाकिस्‍तान का बॉर्डर लांघा, मगर सीमा हैदर अवैध रूप से नेपाल के रास्‍ते सचिन के पास नोएडा आई। वहीं, अंजू टूरिस्‍ट वीजा लेकर वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्‍तान में दाखिल हुई।

3. धर्म व नाम परिवर्तन: अपने प्रेमी के देश पहुंचकर अंजू व सीमा हैदर ने उनसे शादी की, मगर अंजू ने पाकिस्‍तान में नसरुल्‍लाह से निकाह के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया और अंजू से फातिमा बन गई जबकि शादी तो सीमा ने भी की, मगर ना नाम बदला और धर्म। हालांकि हिंदू धर्म में सीमा की गहरी आस्‍था है।

Anju Nasrullah Seema Haider Sachin Meena full story

4. वतन वापसी: सीमा हैदर 13 मई 2023 को पाकिस्‍तान से भारत आई थी। वह कई बार कह चुकी है कि पाकिस्‍तान नहीं लौटना चाहती जबकि अंजू 21 जुलाई 2023 को भारत से पाकिस्‍तान गई थी। कुछ ही दिनों में अंजू को भारत की याद सताने लगी थी। चार माह बाद ही अंजू 29 नवंबर 2023 को भारत लौट आई।

5. महंगे तोहफे: पाकिस्‍तान जाकर नसरुल्‍लाह से निकाह करने के बाद अंजू को खूब महंगे तोहफे मिले। अंजू को पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान से एक प्‍लॉट व 50 हजार का चेक और अन्य उपहार मिले। जबकि सीमा हैदर को कोई तोहफा नहीं मिला। वह सचिन के छोटे से घर में ही खुश नजर आई।

6. दावत और डांस: पाकिस्‍तान में पति नसरुल्‍लाह के साथ अंजू की दावत व भम्रण का वीडियो खूब वायरल हुआ जबकि सीमा हैदर का डांस वीडियो सारी महफील लूट लेता है। सचिन के परिवार की महिलाओं के साथ भी सीमा हैदर खूब ठुमके लगाती है।

7. Google Trends 2023: सीमा हैदर (Seema Haider) का कीवर्ड साल 2023 के टॉप ट्रेंड सर्च में शामिल रहा जबकि अंजू पाकिस्‍तान (Anju Pakistan) का कीवर्ड सीमा हैदर की तुलना में कम सर्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+