क्या अंजू को पाकिस्तान ने दिए थे जख्म? स्वदेश लौटकर बदल गए सुर, बोली- 'मैं भारत की बेटी'
Anju latest Interview: अपने फेसबुक प्रेमी के लिए भारत में अपने बच्चों और परिवार को छोड़ पाकिस्तान जाकर बसने वाली अंजू आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अंजू अकसर इंटरव्यू देती रहती हैं, जिसमें वे अपने और नसरुल्लाह के बारे में काफी कुछ बताती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर अंजू अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं।
इंटरव्यू में अंजू ने सबसे पहले अपने और नसरुल्लाह के मिलने और भारत छोड़ने के बारे में बात की। अंजू ने कहा कि मैं हमेशा से आज्ञाकारी बेटी की तरह रही हूं। मैंने बहुत कुछ सहा और एडजस्ट भी किया।

इसके बाद जब अंजू से सवाल किया गया कि उन्हें भारत की अंजू समझा जाए या फिर पाकिस्तान की फातिमा? तो अंजू ने जवाब में कहा कि आप दोनों ही समझ लीजिये। मुझे वहां जो प्यार मिला वो फातिमा है। बाकी मैं भारत की नागरिक हूं और भारत की बेटी हूं। इसलिए आप मुझे अंजू कहकर बुला सकते हैं।
NBT की खबर के मुताबिक, अंजू ने कहा कि आज उनके घरवालों और दोस्तों तक ने उनका साथ छोड़ दिया है। मैंने बहुत कुछ सहा मगर आज कोई भी उस अच्छाई को नहीं देख रहा है। अंजू बोलीं कि मैंने पहली बार अपने दिल की आवाज सुनी और फिर उसके बाद ये रिस्क लिया।
अंजू ने इसके बाद नसरुल्ला के परिवार के बारे में भी काफी बातचीत की। अंजू ने बताया कि नसरुल्ला का काफी बड़ा परिवार है। उनके 4 भाई हैं और नसरुल्ला सबसे छोटे हैं। इसके बाद अंजू से जब धर्म परिवर्तन का सवाल पूछा गया तो उन्होंने हां में जवाब दिया। अंजू बोली कि हां वहां जो माहौल था, हम भी उसमें शामिल हो गए।
बताते चलें कि सीमा हैदर के बाद अंजू को लेकर खबर आई थी कि वे अपने फेसबुक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि अंजू ने वहां नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। अंजू ने इसके बाद इस्लाम भी कुबूल कर लिया। इधर अंजू का परिवार उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहता।
अंजू के पिता की मानें तो उनके लिए बेटी उसी दिन मर गई थी जब वो अपने परिवार को छोड़कर पाकिस्तान चली गई। वहीं अंजू जब भारत लौटीं तो बच्चों ने भी अपनी मां से मिलने से साफतौर पर इंकार कर दिया। अंजू के पति और बच्चों ने कहा कि उन्हें उनसे कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications