अंजू के पाकिस्तान जाने से उनके पति और पिता का घर हो रहा बर्बाद, नौकरी से निकाले गए सारे

Anju Pakistan News Story: राजस्थान की रहने वाली महिला अंजू के पाकिस्तान जाने और वहां अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से इस्लाम धर्म अपनाकर शादी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंजू के इस फैसले से भारत में रहने वाले उसके परिवारों पर गंभीर असर पड़ रहा है।

राजस्थान के अलवर के रहने वाले अंजू के पति अरविंद कुमार को नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं अंजू के भाई, जो मध्य प्रदेश में रहते हैं, उन्हें भी काम से निकाल दिया गया है। अंजू के पिता, जो एक दर्जी हैं, उनको भी अब काम नहीं मिल रहा है...क्योंकि लोग उनसे दूरी बना रहे हैं।

Anju Pakistan News Story

'लोगों ने काम देना बंद कर दिया, बिजनेस हुआ ठप...'

अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस को उनकी बेटी के भागने के बाद ग्वालियर के पास बौना गांव में स्थानीय लोगों उनका तिस्कार कर रहे हैं। गांव में उनके प्रति पहले लोगों को सहानुभूति थी लेकिन पता नहीं क्यों वह अब दुश्मनी में बदल गई। परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा, लोगों ने उन्हें काम देना बंद कर दिया है और उनका सिलाई बिजनेस बंद हो गया है।

20 जुलाई को पाकिस्तान गई थी अंजू

अंजू 20 जुलाई 2023 को अपने पति और दो बच्चों (15 और 6 साल की उम्र) को यह कहकर चुपचाप घर से निकल गई कि वह जयपुर जा रही हैं और "जल्द ही वापस आएगी"। लेकिन उसके बाद वैध वीजा पर अंजू पाकिस्तान चली गई।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है और अपने फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

ग्वालियर में गुस्सा हो रहे हैं लोग

अंजू के परिवार वालों का कहना है कि ग्वालियर के बौना गांव में गुस्सा बढ़ रहा है...क्योंकि लोगों को लगता है कि अंजू के कारनामों के कारण उनके समुदाय की प्रतिष्ठा खराब हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गांव अब नेशनल मुद्दा बन गया है और अगर अंजू भारत लौटती भी है, तो उसका यहां स्वागत सही से नहीं होगा।

अंजू के पति और देवर की भी गई नौकरी

अंजू के ससुराल वालों की भी मुसीबतें और बढ़ गई हैं। अंजू के पति अरविंद मीना और उनके भाई डेविड थॉमस की भी राजस्थान के भिवाड़ी में नौकरी चली गई हैं। प्राइवेट कंपनी ने दोनों को जॉब से निकाल दिया है।

सूत्रों के मुताबिक डेविड थॉमस की कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया और अरविंद को अगले आदेश तक घर पर रहने और कंपनी के नाम का कहीं भी जिक्र नहीं करने को कहा गया है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि अंरविंद को घर पर बैठे रहने के लिए कंपनी से पैसे दिए जा रहे हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+