पहले गोवा फिर जयपुर का बनाया था प्लान लेकिन चली गई पाकिस्तान, अब अंजू के भाई ने बताया सबकुछ

Anju Pakistan News: भारत की 34 वर्षीय शादीशुदा महिला अंजू राजस्थान से पंजाब होकर पाकिस्तान अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई थी। अंजू को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं।

अब अंजू के भाई डेविड ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता था कि उनकी बहन पाकिस्तान जा रही है। उन्हें बस इतना पता था कि वो कहीं घूमने जा रही है। डेविड ने बताया कि उनकी बहन ने पहले गोवा जाने का प्लान बनाया था फिर वह जयपुर जाने वाली थी लेकिन वो अचानक पाकिस्तान कैसे पहुंच गई ये हमें भी बाद में पता चला।

anju pakistan

डेविड ने बताया कि अंजू ने पहले बड़ी बहन से मिलने के लिए गोवा जाने का प्लान बनाया था लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से उसने प्लान कैंसिल कर दिया।

डेविड ने कहा कि गोवा जाने का प्लान कैंसिल करने के बाद अंजू ने बताया कि वह रही हैं ताकि थोड़ा घूम-फिर सकें। जयपुर में अंजू की एक सहेली भी रहती थी। लेकिन वो 21 जुलाई को जगह पंजाब के अमृतसर पहुंच गई। अमृतसर से अंजू ने हमें फोन भी किया लेकिन ये नहीं बताया कि वो पाकिस्तान जाने वाली हैं। पाकिस्तान के बारे में हमें भी बाद में ही पता चला।

भाई ने कहा- हम बचपन से ईसाई हैं...

डेविड का कहना है कि हम लोग बचपन से ही ईसाई हैं। उनके दादा हिंदू थे लेकिन पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था। जिसके बाद हमारा पूरा परिवार ईसाई है। डेविड ने कहा कि हम लोग प से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने के बाद अंजू की हमसे कोई बात नहीं हुई है लेकिन उनकी अपने बच्चों से बात हुई है। अंजू उन्हें बता रही थी कि वो दो दिन में भारत आ जाएंगी।

20 लौट आएगी भारत अंजू

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी फेसबुक मित्र 29 वर्षीय नसरुल्ला ने कहा कि उनकी 34 वर्षीय अंजू से शादी करने की कोई योजना नहीं है। 20 अगस्त को वीजा समाप्त होने पर अंजू भारत लौट जाएगी। पाकिस्तानी मित्र ने किसी भी लव एंगल होने की रिपोर्टों को खारिज कर दिया है।

'अंजू मेरे परिवार के साथ अलग कमरे में रहती है'

नसरुल्ला और अंजू 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने। नरूल्ला ने पेशावर से करीब 300 किलोमीटर दूर कुलशो गांव में रहता है। पीटीआई-भाषा के मुताबिक उसने बताया कि ''अंजू पाकिस्तान में हैं। वह यहां घूमने आई हैं। और हमारी शादी करने की कोई योजना नहीं है।''

नसरुल्ला ने कहा, ''वीजा समाप्त होने के बाद वह 20 अगस्त को अपने देश वापस चली जाएगी।'' उन्होंने कहा, ''अंजू मेरे परिवार की अन्य महिला सदस्यों के साथ उनके घर के एक अलग कमरे में रह रही है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+