अनीता हसनंदानी ने शेयर किया खास वीडियो, बोलीं- अब थोड़ा-थोड़ा सेक्सी फील कर रही हूं

बेटे के जन्म के चार महीने बाद अनीता ने शेयर की खास वीडियो, बोलीं- अब थोड़ा-थोड़ा सेक्सी फील कर रही हूं

मुंबई, 22 जून: अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने बताया है कि बेटे के जन्म के बाद वो वापस शेप में आने की कोशिश कर रही हैं और अपना वजन कम कर रही हैं। अनीता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसको शेयर करते हुए उन्होंने अपने वजन कम करने के बारे में बताया है। इस वीडियो पर उनके फैंस तो प्रतिक्रिया दे ही रहे हैं, साथ ही उनके पति ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

थोड़ा-थोड़ा सेक्सी फील कर रही

थोड़ा-थोड़ा सेक्सी फील कर रही

वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा है- फाइनली थोड़ा-थोड़ा (बहुत कम) सेक्सी फील कर रही हूं, ऐसा नहीं है कि ज्यादा वजन कम हो गया है, लेकिन शुरुआत तो हो ही गई है। उनके इस वीडियो पर लाखों लाइक आ चुके हैं। उनके पति रोहित रेड्डी ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए उनको सेक्सी सायरन लिखा है।

फरवरी में दिया बेटे को जन्म

ऐक्‍ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इस साल फरवरी में माता-पिता बने हैं। 9 फरवरी को अनीता ने बेटे आरव को जन्म दिया। अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी और बेटे के जन्म के बाद की जो तस्वीरें शेयर की थीं, उनमें उका वजन काफी बढ़ा हुआ था। अब वो वेट कम करने की कोशिश कर रही हैं। अनीता लगातार इसको लेकर वीडियो भी शेयर कर रही हैं।

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं अनीता

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं अनीता

अनीता हसनंदानी लंबे समय से टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं। अनीता 'काव्यांजलि', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे कई हिट टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं। हाल ही में इस तरह की खबरें भी आई थीं कि बेटे को जन्म के बाद अनीता ने फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला लिया है। इस पर अनीता ने खुद सामने आकर इसे खारिज किया। अनीता ने कहा कि एक्टिंग उनका प्यार है और वह किसी भी हाल में इसे नहीं छोड़ सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+