अनिल कपूर का खुलासा, 'दिल धड़कने दो' के एक सीन में सच में दबा दिया था राहुल बोस का गला

अनिल कपूर का खुलासा 'दिल धड़कने दो' के एक सीन में सच में दबा दिया राहुल बोस का गला, क्रू को कहना पड़ा था ये शूटिंग हैं

मुंबई। मशहूर फिल्म एक्टर अनिल कपूर ने साल 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। अनिल कपूर ने बताया है कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान वो भूल गए थे कि ये फिल्म है और उन्होंने सच में ही राहुल बोस का गला दबा दिया था। राहुल बोस इस फिल्म में अनिल कपूर के दामाद बने थे। अनिल ने एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा किया है, जिसके बाद राहुल ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले हैं अनिल कपूर

क्या बोले हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर ने ट्विटर पर लिखा है कि आज मैं दिल धड़कने दो के एक ऐसे सीन की बात करूंगा। जिसकी शूटिंग का मुझे इंतजार था कि कब ये सीन आएगा लेकिन जब सीन हुआ तो मुझसे कुछ ऐसा हो गया कि मैंने राहुल बोस को मार ही दिया था। ये तब होता है जब फिल्म में अनिल के दामाद का रोल कर रहे राहुल बोस उनकी बेटी प्रियंका चोपड़ा से बदतमीजी करते हैं और उनको इसके लिए राहुल से धक्कामुक्की करनी होती है।

स्क्रिप्ट में था नहीं लेकिन वायर से दबा दिया गला

स्क्रिप्ट में था नहीं लेकिन वायर से दबा दिया गला

अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म के सीन में जब राहुल बोस प्रियंका चोपड़ा से बदसलूकी कर रहे होते हैं तो उनको राहुल पर गुस्सा करते हुए दीवार पर धक्का देना था। जब सीन हुआ तो अनिल ने जमीन पर पड़ा तार उठाया और राहुल के गले में डाल दिया। अनिल ने ना सिर्फ राहुल का गवा दबा दिया बल्कि उनको 'मैं तेरा हाथ उखाड़ लूंगा' भी कहा। अनिल को ऐसा करते देख कुछ लोगों को कहना प़ड़ा कि आप क्या कर रहे हैं। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि वो कुछ ज्यादा कर गए हैं तो उन्होंने राहुल को सॉरी भी कहा।

राहुल बोस ने दिया ये जवाब

राहुल बोस ने दिया ये जवाब

अनिल कपूर के ट्वीट पर राहुल बोस ने हंसते हुए कहा, आपने सिर्फ एक चीज को मारा है, वो है इस फिल्म का सीन। सुंदर.. अगर आपने इसके बजाए मुझे मार दिया होता तो सिनेमा देखने वाले लोग सड़कों पर जश्न मनाते। ऑल द बेस्ट अनिल कपूर। इस पर अनिल ने ट्विटर पर राहुल बोस की तारीफ करते हुए लिखा, कमल ने उस मोमेंट में मानव को मार ही डाला था लेकिन मैं इस सीन को तुम्हारे बिना नहीं कर सकता था। थैंक्स राहुल, तुम्हारे सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

करीना की दूसरे बेटे के जन्म के बाद पहली तस्वीर, फैंस हुए दीवाने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+