महिला के बैग में बम है: झगड़े के बाद पत्नी को रोकने के लिए पति ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया फोन
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षाकर्मियों को महिला के बैग में बम होने की जानकारी मिली। एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के पास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का बम निरोधक दस्ता पहुंचा और उसके बैग की जांच की लेकिन उसमें से कोई विस्फोटक नहीं मिला। हालांकि कुछ देर बाद जांच में बम होने की सूचना गलत निकली।

महिला भुवनेश्वर जाने वाली विमान का इंतजार कर रही थी
मिली जानकारी के मुताबिक महिला के बैग में बम होने की खबर उसके पति ने ही दी थी। वह नहीं चाहता था कि महिला भुवनेश्वर जाने वाली विमान में बैठे। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि गुरुग्राम में दिल्ली हवाई अड्डे के कॉल सेंटर को शाम 5:45 बजे सूचना मिली थी कि महिला अपने बैग में बम ले जा रही है। बाद में पता चला की यह फेक कॉल था जो महिला के पति द्वारा ही किया गया था। दरअसल, उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद महिला अपने पति का घर छोड़कर भुवनेश्वर जा रही थी।

टर्मिनल 3 के बोर्डिंग एरिया में बैठी थी महिला
पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने सूचना दी थी कि महिला भुवनेश्वर जा रही है। बम की सूचना मिलने पर कॉल सेंटर के अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे के संचालन नियंत्रण केंद्र को सूचित किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सतर्क किया गया जो हवाई अड्डे को सुरक्षित के लिए तैनात थे। फोन पर शख्स द्वारा बताई गई महिला की पहचान टर्मिनल 3 के बोर्डिंग एरिया में बैठी महिला के रूप में की गई। सुरक्षाबलों ने उसे पूछताछ की और सामान से दूर हटने को कहा, हैंडबैग की जांच करने के बाद उसे जाने दिया गया।
Recommended Video

शख्स के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
अधिकारी ने कहा कि बम का पता लगाने और बम निरोधी दस्ते को बुलाया गया था। क्योंकि महिला का हैंडबैग पहले से ही हवाई अड्डे की नियमित सुरक्षा जांच से गुजर चुका था, इसलिए उसके किसी भी विस्फोटक को ले जाने की संभावना कम थी। हालांकि, एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंतजार कर रहे अन्य यात्रियों को भी हटने के लिए कहा गया था। शाम करीब 6.45 बजे बम की धमकी को एक झूठा पाया गया। पुलिस उपायुक्त (दिल्ली हवाई अड्डे) राजीव रंजन ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह कॉल गुरुग्राम से की गई थी। गुरुग्राम पुलिस से उस व्यक्ति के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संपर्क किया गया है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, एसटीएफ को सौंपी गई जांच
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications