आंध्र में राजमुंदरी एयरपोर्ट के विकास पर जोर, 400 गुना बड़ा होगा टर्मिनल का भवन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Rajahmundry Airport: केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को राजमुंदरी हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डययन के क्षेत्र तेजी से विकास हो रहा है। 2030 तक देश में 200 से अधिक हवाई अड्डे होंगे। इस क्षेत्र में विशेष रूप से टियर -2 और 3 शहरों पर एयरपोर्ट के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

राजा महेद्रवरम में राजमुंदरी हवाई अड्डे के भवन के विकास लेकर कहा कि नये टर्मिनल का निर्माण 350 करोड़ रुपये में किया जाएगा। टर्मिनल भवन को 17,029 वर्ग मीटर की सीमा तक विकसित किया जाएगा। इसके साथ एयरपोर्ट का भवन आकार में पहले की तुलना में 400 गुना बड़ा हो जाएगा। नए डेवलपमेंट के साथ एयरपोर्ट के भवन का क्षेत्रफल 21,094 वर्ग मीटर हो जाएगा।

Jyotiraditya Scindia

उड्डययन मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार गोदावरी क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस मौके पर मंत्री ने आंध्र प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम के बारे में लंबित मुद्दों को भी शीघ्र हल करने की पहल करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हवाई अड्डे नया टर्मिनल भवन बड़े पैमाने पर राज्य और विशेष रूप से राजमुंदरी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री ने कहा कि राजमुंदरी तीन शहरों - हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु से जुड़ा हुआ है। यहां से हर सप्ताह 126 उड़ानें संचालित होती हैं। ऐसे में नया टर्मिनल भवन हवाई अड्डे की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

सिंधिया ने कहा, "2014 से पहले, राज्य में केवल चार हवाई अड्डे थे, लेकिन अब छह हैं। राज्य में हवाई यातायात की आवाजाही 2014 में 388 से बढ़कर वर्तमान में 1,162 हो गई है। भोगापुरम और नेल्लोर में बनाए जा रहे दो नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे जल्द ही जनता के लिए तैयार हो जाएंगे। भारतीय विमानन क्षेत्र के दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताते हुए, उन्होंने बताया कि 2030 तक देश में 200 से अधिक हवाई अड्डे होंगे। जिसमें विशेष रूप से टियर -2 और 3 शहरों में एयपोर्ट का विकास शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+