आंध्र प्रदेश की सत्‍तारूढ़ वाईएसआरसी जल्द ही कर सकती है बड़ी फेरबदल

आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सत्‍तारूढ़ वाईएसआरसी जल्‍द ही और फेरबदल करने का ऐलान कर सकती है।सत्तारूढ़ दल एक या दो दिन में विधानसभा क्षेत्रों में समन्वयकों के एक और फेरबदल की घोषणा कर सकता है। ये ही कारण है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कैंप कार्यालय में वाईएसआरसी विधायकों का आना जारी है।

ap cm

बता दें वाईएसआरसी ने 11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए समन्वयक नियुक्त किए थे, जिसके बाद कम से कम चार मंत्रियों को अलग-अलग सीटों पर ट्रांसफर कर दिया था।

क्षेत्रीय समन्वयकों ने कथित तौर पर कई विधायकों को वाईएसआरसी नेतृत्व के उन्हें हटाने के फैसले के बारे में सूचित करने के लिए बुलाया है। सीएम जगन के इस फैसले से जहां कई विधायक नाराज हो चुके हैं वहीं उनके पार्टी के निर्देशानुसार काम करेंगे।

पूर्वी गोदावरी जिले के लिए विधानसभा समन्वयकों को चुनने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, वाईएसआरसी नेतृत्व ने कथित तौर पर अपना ध्यान उत्तरी आंध्र, विशेष रूप से विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों पर केंद्रित कर चुका है।

बता दें इस सप्‍ताल की शुरूआत में पार्टी ने तमिलनाडु के सांसद मनिकम टैगोर बी को राज्य के लिए एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया। गोवा भेजे जाने से पहले टैगोर तेलंगाना के प्रभारी थे।

वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में एक बैठक की। तेलंगाना में सत्‍ता हासिल करने के बाद कांग्रेस का पूरा ध्‍यान आंध्र प्रदेश को लेकर है, वो आगामी चुनाव में जीत हासिल कर अपना खोया हुआ राज्‍य हासिल करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+