आंध्र प्रदेश: YSRC एमएलसी वामसी कृष्ण यादव जनसेना में हुए शामिल, जगन मोहन की पार्टी में मची खलबली
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के कई दिग्गज नेता पार्टी को अलविदा कर रहे हैं। वहीं बुधवार को वाईएसआरसी एमएलसी वामसी कृष्ण यादव ने सीएम जगन मोहन की पार्टी छोड़ दी है और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ज्वाइन कर ली है।

वामसी यादव के पार्टी छोड़ने से इसलिए खलबली मची है क्योंकि यादव पार्टी की स्थापना के बादसे वाईएसआरसी के साथ काम कर रहे है जो वामसी विशाखापत्तनम में प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में उभरे थे।
बता दें विशाखापत्तनम स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के एमएलसी चेन्नुबोइना श्रीनिवास राव (वामसी कृष्ण यादव) बुधवार को जन सेना पार्टी (जेएसपी) में शामिल हुए और जेएसपी में उनका स्वागत इसके अध्यक्ष पवन कल्याण ने किया।
वामसी के जनसेना पार्टी ज्वाइन करने पर पवन कल्याण ने कहा कि वहवामसी कृष्णा से 2009 से परिचित हैं, जब वह प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) और युवा राज्यम में एक सक्रिय नेता थे, और उन्होंने कहा कि राज्य को उनके जैसे मजबूत नेताओं की जरूरत है।
बता दें 2014 में यादव ने विशाखापत्तनम पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टीडीपी के वेलागापुड़ी रामकृष्ण बाबू के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यादव को पार्टी ने 2019 में टिकट नहीं दिया था और वाईएसआरसी नेतृत्व ने विजाग पूर्व से अक्करमणि विजया निर्मला को मैदान में उतारा। वामसी को पार्टी का टिकट नहीं दिए जाने से उनके अनुयायी नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू किया था। हालांकि बाद में उन्होंने वाईएसआरसी नेतृत्व के निर्देश मिलते ही अपने समर्थकों को शांत कर दिया था।
जीवीएमसी चुनावों में मेयर के पद पर लड़े लेकिन उसमें भी उन्हें असफलता ही मिली थी क्योंकि वाईएसआरसी नेतृत्व ने मेयर पद के लिए जी हरि वेंकट कुमारी को चुना। वामसी नवंबर 2021 में स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद के लिए चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications