आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अनाकापल्ले में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बारिश के कारण तीन दिन में आठ लोगों की मौत
आंध्रप्रदेश के चित्तूर और कडपा जिलों में पिछले तीन दिनों में हुई वर्षा जनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य सरकार ने शनिवार को बताया कि चित्तूर जिले में छह और कडपा जिले में दो लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद तिरुपति में हालात की समीक्षा की और मृतकों के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications