आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये गुजारिश

Rahul Gandhi on Andhra Pradesh train accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए ट्रेन हादसे पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है। आंध्र प्रदेश ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, ''कल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि क्षेत्र प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में हर संभव सहायता प्रदान करें।''

Rahul Gandhi on Andhra Pradesh train accident

अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन दो ट्रेनों की आपस में टक्कर हुई, वो है, 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन।

29 अक्टूबर की शाम सात बजे के आसपास पलासा जाने वाली ट्रेन 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन टकरा गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन ने सिग्नल तोड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+