आंध्र प्रदेश: टीडीपी-जेएसपी 23 अक्टूबर को करने जा रही संयुक्त कार्रवाई समिति की पहली बैठक
जन सेना पार्टी (जेएसपी) प्रमुख पवन कल्याण ने कुछ दिन पहले चंदबाबू नायडु की तेलुगु देशम पार्टी के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया था। वहीं अब 23 अक्टूबर को तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी (जेएसपी) संयुक्त कार्रवाई समिति की पहली बैठक होने जा रही है। 23 अक्टूबर को राजामहेंद्रवरम में टीडीपी ओर जेएसपी की होने जा रही इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता डीडीपी महासचिव नारा लोकेश और जेएसपी प्रमुख पवल कल्याण करेंगे।

जेएसपी और टीडीपी पहली इस संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक का उद्देश्य वाईएसआरसी सरकार के खिलाफ राज्य में राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति बनाना और उन्हें तेज करना है। टीडीपी और जेएसपी दोनों ही दलों ने इस बैठक से पहले संयुक्त समन्वय समिति का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं के नामों का ऐलान कर दिया है।
दोनों संगठनों की इस पहली बैठक में सार्वजनिक मुद्दों के समाधान के लिए एक संयुक्त कार्य योजना तैयार होगी और मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर दोनों पार्टियों के समन्वय के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी1
माना जा रहा है कि चूंकि टीडीपी प्रमुख नायडू को राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में रखा गया है, इसलिए यहीं पर 23 अक्टूबर को टीडीपी-जेएसपी संयुक्त समिति की पहली बैठक करने का निर्णय लिया है।
टीडीपी सदस्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अत्चन्नायडु, यानमाला रामकृष्णुडु, पय्यावुला केशव, पिठानी सत्यनारायण और तंगिरला सौम्या शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications