Andhra Pradesh सरकार गरीबी हटाने को प्रतिबद्ध, विधानसभा में बोले CM- यही उनकी सरकार का अर्थशास्त्र
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन उनकी सरकार का अर्थशास्त्र है। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए प्रयासों को भी गिनाया।

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि उनकी सरकार का अर्थशास्त्र गरीबी उन्मूलन है। उन्होंने कहा, YSR कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आंध्र प्रदेश को चार साल में मिली सफलता की कहानी अन्य राज्यों के लिए आदर्श बन चुकी है। बुधवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम ने कहा, उनकी सरकार में 11.23% यानी दो अंकों की विकास दर हासिल करने में सक्षम बनाया।
मुख्यमंत्री ने गांवों से कस्बों तक परिवर्तन का क्रांतिकारी जगन निशान गांव और वार्ड सचिवालय, अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों, रायथु भरोसा केंद्रों और गांव के स्वास्थ्य क्लीनिकों जैसी योजनाएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि टीडीपी शासन के लंबे दावों के विपरीत, उनकी सरकार वास्तविकता पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'मेरी यात्रा आम आदमी के साथ है और लड़ाई सामंतों के साथ है और उद्देश्य गरीबी उन्मूलन है। इसलिए, मेरा अर्थशास्त्र अलग है। गरीब परिवारों की बेहतरी से ही गरीब समुदायों को ताकत मिलेगी। जब वे हर तरह से सशक्त होंगे, हर क्षेत्र मजबूत होंगे, तो राज्य प्रगति करेगा। मैंने यही माना और लागू किया और परिणाम दिखाया। यह मेरा अर्थशास्त्र है, यह मेरी राजनीति है और यह इतिहास मैंने अपने पिता से सीखा है।
लगभग एक घंटे के अपने भाषण में जगन ने कहा कि उनकी सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में किए गए हर वादे को पवित्र बाइबिल, कुरान और भगवद गीता मानते हुए इसे लागू करने के लिए एक नया चलन शुरू किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मेरी सरकार के चार साल पूरे होने से पहले ही हमने लोगों से किए गए 98.5 फीसदी वादे पूरे कर दिए हैं।'
मुख्यमंत्री ने कहा, "विकास तब होता है जब आज कल से बेहतर हो और आने वाला कल आज से बेहतर हो। सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 1,97,473 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। वे (लाभार्थी) सीधे लाभान्वित हुए। हम राज्य में मूल्यों और विश्वसनीयता पर काम कर रहे हैं।
Recommended Video
जगन ने कहा कि पहले के विपरीत, लंबे-चौड़े दावे नहीं करते हुए, उनकी सरकार घर-घर जाकर यह बताती है कि उन्होंने प्रिंट किए गए डेटा के साथ प्रत्येक परिवार के साथ क्या किया। उन्होंने कहा, 'हमने लोगों से कहा है कि वे हमारा समर्थन तभी करें जब उन्हें लगे कि हमारी सरकार ने पिछले चार साल में उनके साथ कुछ अच्छा किया है।' उन्होंने कहा कि संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए विकेंद्रीकरण के प्रयास किए गए। टीडीपी शासन के दौरान 13 जिले और 51 राजस्व मंडल थे। अब 26 जिले और 76 राजस्व मंडल हो गए हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications