Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बागी वाईएसआरसी सांसद ने दायर की पीआईएल, सीएम समेत 40 अन्‍य लोगों को HC ने जारी किया नोटिस

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वाईएसआरसी के एक बागी सांसद ने राज्‍य सरकार के फैसलों और नीतियों के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसके बाद आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी समेत अन्‍य कई लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। कोर्ट सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।

andhra prdesh High Court

बता दें ये पीआईएल नरसापुर से वाईएसआरसी के बागी सांसद के रघुराम कृष्ण राजू ने वाईएसआरसी सरकार के फैसलों और नीतियों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए दाखिल की थी।

जिसके बाद गुरुवार को हाई कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, वाईएसआरसी के राज्यसभा सदस्य वी विजयसाई रेड्डी, वाईएसआरसी के महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी, ऊर्जा मंत्री पेद्दीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी और एपी राज्य पेय निगम के प्रबंध निदेशक वासुदेव रेड्डी को सार्वजनिक रूप से नोटिस जारी किया।

जनहित याचिका पर सुनवाई से पहले नोटिस बिफोर एडमिशन जारी करना बेहतर है, अदालत ने मामले में कुल 41 उत्तरदाताओं को नोटिस जारी किया है। अदालत रजिस्ट्री को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया और सुनवाई 14 दिसंबर को तय की गई।

जानिए किन लोगों पर लाभ प्राप्त करने का आरोप लगाया है

जगती पब्लिकेशंस लिमिटेड के निदेशक वेमीरेड्डी श्रीधर रेड्डी, इंदिरा टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के राजा प्रसाद, भारती सीमेंट कॉर्पोरेशन के निदेशक गोविंदप्पा बालाजी, सागर सीमेंट्स लिमिटेड के निदेशक ओ रेखा, इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के निदेशक श्रीनिवासन, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के निदेशक भरत को भी नोटिस जारी किए गए।

इनके अलावा भूषण मेहता, पेन्ना सीमेंट्स के निदेशक पी. प्रताप रेड्डी, माई होम इंडस्ट्रीज के निदेशक रामेस्वर राव, जयाजोथी सीमेंट्स, भारती पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, अरबिंदो फार्मा फाउंडेशन, अरबिंदो रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, जयप्रकाश पावर वेंचर्स, रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर, टर्नकी एंटरप्राइजेज, एपी बेवरेजेज कॉर्पोरेशन, ग्रीसियन डिस्टिलरीज, सन रेज बॉटलिंग एंड बेवरेजेज, एसपीवाई एग्रो इंडस्ट्रीज (बॉटलिंग), बी9 बेवरेजेज, सेंटिनी बायोप्रोडक्ट्स और आरआर ग्लोबल एंटरप्राइजेज के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+