आंध्र प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ी, सरकार बोली- 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

आंध्र प्रदेश के भूविज्ञान मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने कहा है कि डिमांड बढ़ने के बावजूद सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। andhra pradesh power supply Peddireddy Ramachandra Reddy

विजयवाड़ा, 22 अगस्त : आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ऊर्जा सुरक्षा और आंध्र प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए भविष्य में बढ़ने वाली ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, बिजली क्षेत्र में परिचालन और वित्तीय रूप से मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

andhra pradesh power supply

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान, ऊर्जा मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी ने कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र में सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं करेगी। बता दें कि आंध्र प्रदेश में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। सरकार का कहा है कि आंध्र प्रदेश में निरंतर आर्थिक विकास हो रहा है और आने वाले वर्षों में ऊर्जा / बिजली की डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, मार्च 2023 से बिजली की मांग प्रति दिन 250 मेगा यूनिट (MU) होगी। फिर भी, सरकार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं। उत्पादन क्षमता बढ़ाने और ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के उपाय करने के अलावा, बिजली वितरण कंपनियों (Discom) को वित्तीय सहायता दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+