Andhra Pradesh: कांचिकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में डूबने से दो की मौत, 3 की हालत गंभीर
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के कांचिकाचेरला मंडल के कीसरा मुनेती में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 5 लोग डूब गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदीगाम, जनार्दन ने कहा कि शेष तीन को स्थानीय लोगों द्वारा नंदीगामा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

इलाके में मची खलबली
वहीं, घटना से इलाके में अफरा-तरफी मच गई। लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों की पहचान में जुट गए।हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। न ही इस बात की पुष्टि हुई है कि घटना के पीछे की वजह क्या है?












Click it and Unblock the Notifications