Andhra Pradesh News: पैसेंजर ट्रेन की दूसरी ट्रेन से टक्कर, पटरी से उतरे डिब्बे, 6 की मौत, 18 घायल
Andhra Pradesh Train Accident: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के अलामंदा-कंकटपल्ली के पास रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन की दूसरी पैसेंजर ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में ट्रेन के पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए।
ट्रेन विशाखापट्टनम से रायगढ़ जा रही थी, तभी तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। बचाव अभियान जारी है। विजयनगरम एसपी दीपिका ने यह जानकारी दी है। वहीं, राज्य के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विजयनगरम में ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घटना में घायल हुए लोगों को सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड्डी ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से यथासंभव अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने और अच्छी चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में सभी प्रकार की व्यवस्था करने का आदेश दिया।
आंध्र प्रदेश सीएमओ के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने त्वरित राहत उपाय करने और यह सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व सहित अन्य सरकारी विभागों के समन्वय के आदेश जारी किए हैं कि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें।












Click it and Unblock the Notifications