Andhra Pradesh Accident: पूर्वी गोदावरी जिले में नहर में गिरी कार, 1 की मौत, 2 लापता

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल के बुरुगुपुडी गांव के पास एक कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं दो लोग लापता हैं। हादसा रविवार तड़के हुआ।

इस कार में 6 लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है और दो लापता हैं। वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया है। अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि लापता दो लोगों की भी मौत हो गई होगी। लेकिन जब तक उनके शव नहीं मिल जाते, हम पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

Andhra Pradesh Accident
पुलिस को शक है कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी।

पुलिस ने कहा, "निकटवर्ती एलुरु जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले 10 छात्रों के एक समूह ने शनिवार की रात पूर्वी गोदावरी जिले के झरने और समृद्ध जैव विविधता वाले प्रकृति केंद्र मारेडुमिली घूमने गए थे।''

उन्होंने बताया कि उनकी कार शनिवार आधी रात को पूर्वी गोदावरी जिले के बुरुगुपुडी गेट पर सड़क से फिसलकर एक नहर में गिर गई।

मृतकों की पहचान हर्षवर्द्धन, हेमंत और उदय किरण के रूप में की गई है। इसमें दो की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि वाहन में सवार बाकी लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+