Andhra Pradesh: तिरुपति में टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video
इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हादसा तिरुपति के विष्णु निवासम में वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान हुआ है।

ऐसा बताया जा रहा है कि वैकुंठ द्वार दर्शन केवल दस दिन के लिए खोले गए हैं, जिसके चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन के लिए कतार में खड़े थे।
इस दौरान भगदड़ मच गई और इस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बता दें कि हालात बिगड़ता देख तिरुपति पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, स्थिति को लेकर मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू आपातकालीन बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद वे मीडिया को संबोधित करेंगे।
इस बीच,तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक मल्लिका के पति ने कहा, "जब मेरी पत्नी और अन्य लोग वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे, तो भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई।
सीएम नायडू ने जताया दुख
चार श्रद्धालुओं की मौत पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही, घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।
ये भी पढ़ें: 'हमारा विजन है, आंध्र के लोगों की सेवा', PM Modi ने विशाखापत्तनम को दी बड़ी सौगात
घायलों से मिलने जाएंगे सीएम नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू कल सुबह घायलों से मिलने तिरुपति जाएंगे। तो वहीं, सीएम नायडू ने डीजीपी, टीटीडी ईओ, जिला कलेक्टर, एसपी के साथ भगदड़ की स्थिति की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की जान जाना बेहद दुखद है।
सीएम नायडू ने सवाल उठाया कि जब यह पता था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे तो वे उसके अनुसार व्यवस्था क्यों नहीं कर पाए। सीएम नायडू ने अधिकारियों को मृतकों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए पीड़ितों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया
ये भी पढ़ें: UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए उठाया यह खास कदम, जानिए क्यों होंगे फायदे?












Click it and Unblock the Notifications