'हमारा विजन है, आंध्र के लोगों की सेवा', PM Modi ने विशाखापत्तनम को दी बड़ी सौगात

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 08 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम पहुंचे। यहां 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। साथ ही, एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा, 'यह हमारा विजन है, आंध्र के लोगों की सेवा, यह हमारा संकल्प है।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 60 साल के अंतराल के बाद, देश में तीसरी बार कोई सरकार चुनी गई है और सरकार बनने के बाद, यह मेरा पहला आधिकारिक कार्यक्रम है और आपने जो शानदार स्वागत किया, जिस प्रकार से लोग रास्ते में और आज मुझे आशीर्वाद दे रहे थे और एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने भाषण में सभी छक्के मारे हैं।'

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने कहा कि मैं उनके प्रत्येक शब्द की भावना का, उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं और मैं आंध्र प्रदेश के लोगों को, देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आज चंद्रबाबू जो भावनाएं व्यक्त कर रहे थे, हम सब मिलकर उन लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश संभावनाओं का और अवसरों का राज्य है।

जब आंध्र की यह संभावनाएं साकार होंगी, तो आंध्र भी विकसित बनेगा और तभी भारत भी विकसित राष्ट्र बनेगा इसलिए आंध्र का विकास, यह हमारा विजन है, आंध्र के लोगों की सेवा, यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा, 'आंध्र प्रदेश ने 2047 तक राज्य को करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।'

इस विजन को साकार करने के लिए चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने स्वर्ण आंध्र @ 2047 की पहल की है। इसमें केंद्र की NDA सरकार भी राज्य के हर लक्ष्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कहा कि आज यहां 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। यह परियोजनाएं आंध्र प्रदेश में विकास को नई ऊंचाइयां देंगी।

आंध्र प्रदेश अपने इनोवेटिव नेचर के कारण आईटी और प्रौद्योगिकी का इतना बड़ा हब है। अब समय है कि आंध्र प्रदेश नई भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियों का केंद्र बने। वहीं, सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आप (पीएम मोदी) हमेशा विकास के पक्षधर हैं। मैं आपसे हमेशा प्रेरणा लेता हूं और आपसे कई सबक सीखता हूं।

कल तक अमरावती अनिश्चितता की स्थिति में था। अब आपको उस जगह का विकास देखने के लिए कभी आना चाहिए जहां आपने नींव रखी थी। हम आखिरकार इसे पूरा करने जा रहे हैं। आपको अमरावती का उद्घाटन करना होगा, जो सबसे बेहतरीन शहरों में से एक है, जैसा कि आपने सपना देखा था।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को न्योता नहीं? जानिए किन ग्लोबल लीडर्स का लगेगा मेला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+