4 दिन में बिक गई 200 करोड़ की शराब, जानें वजह

शराब बिक्री के मामले में 4 जुलाई को गजब का रिकॉर्ड बना इस दिन 58.82 करोड़ की शराब बेची गई।

नई दिल्ली। 4 दिन में 200 करोड़ के शराब बिक गए ये कारनामा कहीं और नहीं आंध्र प्रदेश में हुआ है और वो भी तब, जब करीब 70 फीसदी शराब की दुकानें अपना लाइसेंस रिन्यू होने का इंतजार कर रही हैं।

4 दिन में बिक गई 200 करोड़ की शराब, जानें वजह

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शराब की भारी बिक्री से आबकारी विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। शराब बिक्री के मामले में 4 जुलाई को गजब का रिकॉर्ड बना इस दिन 58.82 करोड़ की शराब बेची गई। दरअसल स्टेट और नेशनल हाईवे के आस-पास स्थित दुकानों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की धज्जियां उड़ा दीं। यहां जमकर शराब बेची गई। इतना ही नहीं महिलाओं के विरोध के बावजूद आवासिय इलाकों के आस पास भी शराब की बिक्री जमकर की गई।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आंध्र प्रदेश में शराब की गैरकानूनी दुकानें बड़ी संख्या में हैं इस वजह से बिक्री में बड़ा इजाफा देखने को मिला है।एआईडब्ल्यूएए की राज्य महासचिव डॉ. रामदेवी ने शिकायत करते हुए कहा कि शराब की बिक्री में भारी इजाफा गैरकानूनी दुकानों की वजह से हुआ है। शराब के इतनी बड़ी बिक्री पर हैरानी इस वजह से हो रही है क्योंकि आबकारी विभाग नई शराब नहीं भेज रहा है वहीं जिन दुकानों का लाइसेंस खत्म हो गया है उनको रिन्यू कराने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+