स्कूलों के टॉयलेट को साफ रखने के लिए हर साल 444 करोड़ रुपए खर्च कर रही आंध्र पदेश सरकार: औदिमुलपु सुरेश
विशाखापट्टनम, 09 नवंबर। आंध्र पदेश सरकार स्कूलों में टॉयलेट को साफ-सुथरा रखने के लिए 444 करुड़ रुपए से अधिक खर्च कर रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री औदिमुलपु सुरेश ने मंगलवार को स्कूलों में शौचालयों की सफाई करने वाले शिक्षकों के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अम्मा वोडी योजना के तहत दी जाने वाली नकदी में से स्कूल शौचालयों की सफाई के लिए प्रति वर्ष 444.89 करोड़ रुपए खर्च कर रही है और राज्य भर के सभी 45,716 स्कूलों में स्वच्छता सहायकों को नियुक्त किया है।

आंध्र प्रदेश की शिक्षा मंत्री औदिमुलपु सुरेश ने कहा, प्रत्येक 300 छात्रों पर एक स्वच्छता सहायक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शौचालयों की सफाई के लिए रासायनिक किट की आपूर्ति और प्रत्येक स्वच्छता सहायक को प्रति माह 6,000 रुपए का भुगतान किया जा रहा है। स्कूल के शौचालयों की सफाई की निगरानी ग्राम सचिवालय के कर्मचारियों से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों तक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: राज्य सरकार सहायता प्राप्त स्कूलों का जबरन अधिग्रहण नहीं करेगी- आंध्र प्रदेश सीएम
औदिमुलपु सुरेश ने अपने बयान में आरोप लगाया कि मीडिया का एक वर्ग और कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए झूठी सूचना फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। लोगों का एक वर्ग जो इस तथ्य को पचा नहीं सकता, झूठे प्रचार के साथ सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, हालांकि अधिकांश लोग स्थिति से अवगत हैं और वे शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के अच्छे काम की सराहना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications