आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश के सभी 5.3 करोड़ लोगों को मिलेंगे 3-3 मास्क

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि वह अपने प्रदेश के सभी 5.3 करोड़ निवासियों को 3-3 मास्क देगी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस बाबत तमाम प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दियाा है कि वह हर किसी को तीन मास्क बांटें। बता दें कि आंध्र प्रदेश में आज कोरोना वायरस से संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले गुंटूर (7), नेल्लोर (4), कुरनूल (2), चित्तूर (1), काडपा (1) हैं। आज कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

ap

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 420 है। बता दें कि भारत में कुल मरीजों की सख्या 8356 हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस पर काबू पाने की लड़ाई लड़ रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की डेली अपडेट में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि रविवार तक 8356 मामले देशभर में पाए गए हैं, शनिवार से आज तक 909 नए मामले सामने आए हैं, अभी तक 273 मौत दर्ज की गई हैं। कुल 716 मामले ठीक हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, COVID19 से बचने के लिए भारत ने तेजी से तैयारी की है। देश में 601 COVID19 समर्पित अस्पताल और 1 लाख से अधिक आइसोलेशन बेड और 11,500 ICU बेड हैं।

लव अग्रवाल ने कहा, 29 मार्च तक हमारे पास 979 सकारात्मक मामले थे अब यह बढ़कर देशभर में कुल 8356 मामले हो चुके हैं। इनमें से 20% मामलों को ICU सपोर्ट की आवश्यकता है वहीं, दूसरी ओर 1671 रोगियों को ऑक्सीजन सहायता और महत्वपूर्ण देखभाल उपचार की आवश्यकता है। यह आंकड़ा इसलिए जरूरी है ताकि पता चल सके कि सरकार तैयार होने में चीजों की योजना बना रही है। उन्होंने आगे कहा, 9 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, अगर हमें 1,100 बेड की आवश्यकता थी, तो हमारे पास 85,000 बेड थे। आज जब हमें 1,671 बेड की आवश्यकता है, तब हमारे पास 601 कोविड समर्पित अस्पतालों में 1 लाख 5 हजार बेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+