विजयवाड़ा में मधुरा नगर रेलवे स्टेशन के पास दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी
बेंगलुुरु: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मधुरा नगर रेलवे स्टेशन के पास दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत अभी बचाव अभियान जारी है।

विजयवाड़ा के मथुरा नगर रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा बुधवार हुआ। दीवार गिर जाने से मौके पर मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। अचानक ये दीवार कैसे गिरी इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने तक और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं बतायी जा रही है। देर रात कि बचाव कार्य जारी रहा।
कर्नाटक में हुआ था ये हादसा
वर्ष 2019 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक घटना हुई थी जिसमें निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक गिर गई थी जिसमें घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं बीते शनिवार को आंध्र प्रदेश के गन्नवरम में विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। असल ओमान से 64 यात्रियों को ला रहे एयर इंडिया के विमान का एक हिस्सा विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिजली के एक खंभे से टकरा गया था। इस हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बचे थे सभी यात्री सुरक्षित है।
शनिवार को हुआ था ये हादसा
बताया जा रहा था एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान ने जमीन पर लैंडिंग के बाद अचानक नियंत्रण खे दिया और फ्लाइट का एक पंख बिजली के खंभे से टकरा गया। हवाई अड्डे के निदेशक जी मधुसूदन राव ने जानकारी दी थी कि उड़ान और चालक दल के सभी 64 यात्री सुरक्षित हैं किसी को चोट भी नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications